अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,16जुलाई 2026
बलरामपुर जिले की बलंगी चौकी पुलिस ने लाखों रुपये के जुआ प्रकरण में फरार चल रहे,एक आरोपी को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया हैं। करीब दो महीने से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे,आरोपी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
🟠कर्री जंगल में चल रहा था लाखों का जुए का फड़
पुलिस के अनुसार, 18 मई 2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी,कि कर्री जंगल में दूसरे राज्यों और रघुनाथनगर क्षेत्र के कई लोग ताश के पत्तों पर लाखों रुपये का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही बलरामपुर मुख्यालय पुलिस और बलंगी चौकी की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी।रेड के दौरान पुलिस ने मौके से आशीष पांडे (कसारी) और गुलाबचंद जायसवाल (रमेशपुर) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि कई आरोपी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए थे।
🟠दो महीने बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा फरार आरोपी
प्रकरण की लगातार जांच और फरार आरोपियों की तलाश के दौरान,पुलिस ने सुनील कुमार यादव (निवासी ग्राम गोबरदाहा, चौकी बलंगी) को 16 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी घटना के दिन से लगातार फरार था।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय वाड्रफनगर में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे उप जेल रामानुजगंज भेज दिया गया।
🟠 इन धाराओं के तहत दर्ज हैं,मामला
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 56/2026 में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112(2) के तहत कार्रवाई की हैं।
🟠फरार आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस का कहना हैं,कि इस मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी हैं। जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा हैं,और ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।












