संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,16जुलाई2026
राजधानी रायपुर गुरुवार को भगवान श्री जगन्नाथ की भक्ति में पूरी तरह रंगा नजर आया। गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से निकली भव्य रथयात्रा में,हजारों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। वैदिक मंत्रोच्चार, शंखध्वनि, भजन-कीर्तन और “जय जगन्नाथ” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।इस पावन अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, उत्तम वर्षा, किसानों की खुशहाली और सभी नागरिकों के मंगलमय जीवन की कामना की।
🟠सोने की झाड़ू से निभाई ‘छेरा-पहरा’ की परंपरा, दिया सेवा और समानता का संदेश
रथयात्रा के शुभारंभ से पहले राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पारंपरिक ‘छेरा-पहरा’ की रस्म निभाई। सोने की झाड़ू से रथ मार्ग का प्रतीकात्मक शुद्धिकरण कर उन्होंने यह संदेश दिया,कि भगवान के दरबार में राजा और प्रजा सभी समान हैं तथा सेवा ही सबसे बड़ा धर्म हैं।इसके बाद भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की प्रतिमाओं को विधि-विधान के साथ रथ पर विराजमान कर भव्य रथयात्रा का शुभारंभ किया गया।
🟠मुख्यमंत्री बोले रथयात्रा सिर्फ पर्व नहीं, हमारी संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा,कि भगवान श्री जगन्नाथ किसानों के आराध्य हैं। उनकी कृपा से समय पर वर्षा होती हैं,खेतों में हरियाली आती हैं,और अन्न के भंडार भरते हैं। उन्होंने भगवान से प्रदेश में भरपूर बारिश, अच्छी फसल, किसानों की समृद्धि और सभी प्रदेशवासियों के सुख-शांति की प्रार्थना की।उन्होंने कहा,कि रथयात्रा आस्था, लोकसंस्कृति, सामाजिक समरसता और जनभागीदारी का जीवंत महापर्व हैं,जो समाज को सेवा, समर्पण, समानता और लोककल्याण का संदेश देता हैं।
🟠राज्यपाल बोले लोकतंत्र और संस्कृति की आत्मा हैं,यह महापर्व
राज्यपाल रमेन डेका ने कहा,कि भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का जीवंत प्रतीक हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए,सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
🟠पुरी की परंपरा, रायपुर की भव्यता
रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में हर वर्ष पुरी की विश्वविख्यात रथयात्रा की तर्ज पर यह आयोजन किया जाता हैं।ओडिशा से सांस्कृतिक जुड़ाव के कारण छत्तीसगढ़ में भगवान जगन्नाथ के प्रति विशेष श्रद्धा हैं,और प्रदेश के अनेक जिलों में रथयात्रा उत्साह और भक्ति के साथ निकाली जाती हैं।इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, विभिन्न निगम-मंडलों के अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।











