Nexis News

अब हाईटेक होगी बलरामपुर पुलिस : ड्रोन उड़ाना, स्नेक रेस्क्यू और फायर सेफ्टी की मिली ट्रेनिंग,आपदा से निपटने की तैयारी मजबूत

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,16जुलाई 2026

बदलते समय और आधुनिक चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए,बलरामपुर पुलिस लगातार खुद को तकनीकी रूप से मजबूत बना रही हैं। इसी कड़ी में पुलिस लाइन मैदान में पुलिस, वन विभाग और नगर सेना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए ड्रोन संचालन, स्नेक बाइट रेस्क्यू और अग्नि सुरक्षा पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस बल को आधुनिक तकनीक, आपदा प्रबंधन और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं सुरक्षित कार्रवाई के लिए तैयार करना था।🟠ड्रोन से अपराध नियंत्रण और आपदा प्रबंधन की ट्रेनिंग

पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी के, मार्गदर्शन में आयोजित प्रशिक्षण में सिल्वर विंग्स डिफेंस एजेंसी के स्टेट रिप्रेजेंटेटिव राजवीर सिंह और उनकी टीम ने पुलिस जवानों को ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण दिया।प्रशिक्षण के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधियों की निगरानी, भीड़ नियंत्रण, प्राकृतिक आपदा, सर्च ऑपरेशन और संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन के प्रभावी उपयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन भी कराया गया।

🟠सर्पदंश से बचाव और सुरक्षित रेस्क्यू की दी जानकारी

जिला अस्पताल के डॉ. शांति नंदन मिंज और डॉ. सौरभ ने पुलिस कर्मियों को विषैले और गैर-विषैले सांपों की पहचान, सुरक्षित रेस्क्यू, सर्पदंश के बाद प्राथमिक उपचार और आम लोगों की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी।

🟠आग लगने पर कैसे करें बचाव? मिला व्यावहारिक प्रशिक्षण

कार्यक्रम में अग्नि सुरक्षा एवं अग्निशमन पर भी विशेष सत्र आयोजित किया गया। प्रशिक्षकों ने आग लगने की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग, बचाव के तरीके और दुर्घटनाओं की रोकथाम के उपायों की जानकारी दी। प्रतिभागियों ने फायर सेफ्टी उपकरणों का व्यावहारिक अभ्यास भी किया।

🟠एसपी बोले आधुनिक तकनीक से और मजबूत होगी पुलिस

पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने कहा,कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस बल की कार्यकुशलता, तकनीकी दक्षता और आपदा प्रबंधन क्षमता को मजबूत बनाते हैं। भविष्य में भी समय-समय पर ऐसे प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे, ताकि पुलिस हर चुनौती का प्रभावी ढंग से सामना कर सके।प्रशिक्षण कार्यक्रम में डीएसपी प्रमोद किसपोट्टा, मो. याकूब मेमन, रेंजर निखिल सक्सेना, रक्षित निरीक्षक विमलेश कुमार देवांगन, विभिन्न थाना-चौकी प्रभारी, पुलिस जवान, वन विभाग एवं नगर सेना की टीम ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!