अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,17जुलाई 2026
बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर, पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से, बलरामपुर विद्युत कार्यालय परिसर में विद्युत उपभोक्ता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों, शिकायत निवारण प्रणाली, बिजली सेवाओं की निर्धारित समय-सीमा तथा सुरक्षित विद्युत उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने कहा,कि उपभोक्ता जागरूक होंगे तो उनकी समस्याओं का समाधान भी अधिक प्रभावी और शीघ्र होगा।
🟠बिजली बिल, लो वोल्टेज और नए कनेक्शन की जानकारी
कार्यशाला को संबोधित करते हुए,विद्युत शिकायत निवारण फोरम के अध्यक्ष डी.के. सैनी ने बताया,कि यदि किसी उपभोक्ता को बिजली बिल में त्रुटि, लो वोल्टेज, लाइन विस्तार, नया विद्युत कनेक्शन या अन्य किसी सेवा से संबंधित समस्या होती हैं,तो वह विभाग की शिकायत निवारण व्यवस्था के माध्यम से त्वरित समाधान प्राप्त कर सकता हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की,कि किसी भी समस्या की स्थिति में निर्धारित प्रक्रिया के तहत शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
🟠नए बिजली कनेक्शन की तय समय-सीमा
उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा निर्धारित स्टैंडर्ड ऑफ परफॉर्मेंस की जानकारी देते हुए, बताया,कि ऑनलाइन आवेदन मिलने के बाद शहरी क्षेत्रों में 7 दिनों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 15 दिनों के भीतर नया बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने का प्रावधान हैं। इसके अलावा अन्य विद्युत सेवाओं के लिए भी अलग-अलग समय-सीमा तय की गई हैं,जिसका पालन विभाग की जिम्मेदारी हैं।
🟠सुरक्षित बिजली उपयोग का दिया संदेश
कार्यशाला में अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से बिजली का सुरक्षित और जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा,कि छोटी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं। इसलिए बिजली से जुड़े सुरक्षा नियमों का पालन करें और किसी भी तकनीकी समस्या या शिकायत की स्थिति में स्वयं सुधार करने के बजाय विभाग से संपर्क करें।
🟠उपभोक्ताओं को किया जागरूक
कार्यशाला के दौरान उपस्थित उपभोक्ताओं को विभाग की विभिन्न सेवाओं, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया, और समयबद्ध समाधान की व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि विभाग का उद्देश्य प्रत्येक उपभोक्ता को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और भरोसेमंद बिजली सेवाएं उपलब्ध कराना हैं।कार्यक्रम में विद्युत शिकायत निवारण फोरम के अध्यक्ष डी.के. सैनी, कार्यपालन अभियंता उमाशंकर वर्मन, सहायक अभियंता सचिन कुमार भगत, आशुतोष कुजूर सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।












