न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,17जुलाई 2026
झारखंड के धनबाद पुलिस की वैध अभिरक्षा से वारंटी आरोपी को छुड़ाकर,फरार कराने के मामले में सरगुजा जिले की कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए, दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया हैं, जबकि घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी हैं।
🟠गिरफ्तारी के दौरान हुआ था,हंगामा
पुलिस के अनुसार, 29 जून 2026 को धनबाद (बैंकमोड़) थाना की टीम वारंटी साबिर आलम की, गिरफ्तारी के लिए अंबिकापुर के मोमिनपुरा क्षेत्र पहुंची थी। पुलिस ने वारंटी को पकड़ लिया था और वैधानिक कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ने, आसपास मौजूद लोगों को बुला लिया। कुछ ही देर में कई लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस टीम का विरोध करते हुए बल प्रयोग कर वारंटी को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ाकर फरार करा दिया।
🟠वीडियो कॉल से हुई पहचान, दो आरोपी गिरफ्तार
मामले की जांच के दौरान धनबाद पुलिस के, उपनिरीक्षक एवं गवाहों के बयान दर्ज किए गए। वीडियो कॉल और व्हाट्सएप के माध्यम से आरोपियों की पहचान कराई गई। इसके आधार पर पुलिस ने, जुनैद खान (30 वर्ष) और मोहम्मद जाहिद खान (59 वर्ष), निवासी हबीबनगर,अंबिकापुर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया।
🟠अन्य आरोपियों की तलाश जारी
कोतवाली पुलिस ने बताया,कि इस मामले में शामिल अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही हैं। मामले की विवेचना जारी हैं।इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत सिन्हा, एएसआई अदीप प्रताप सिंह, एएसआई विवेक पांडेय एवं साइबर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।











