NH-343 पर तेज रफ्तार डंपर का कहर : घर में घुसा गिट्टी से भरा वाहन, एक ही परिवार के 3 घायल, 4 गायों की मौत,कलेक्टर ने संभाला मोर्चा

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,17जुलाई 2026

बलरामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने,पूरे इलाके को झकझोर दिया। संयुक्त जिला कार्यालय के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-343 पर गिट्टी से, भरा एक अनियंत्रित डंपर सड़क किनारे स्थित मकान में जा घुसा। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए, जबकि घर के बाहर बंधी चार गायों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

🟠अनियंत्रित डंपर ने मचाई तबाही

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार डंपर अचानक नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे बने मकान की दीवार तोड़ते हुए अंदर जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी,कि घर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में परिवार के तीन सदस्य घायल हुए, जबकि चार मवेशियों की मौके पर ही जान चली गई।

🟠सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचीं कलेक्टर

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी तत्काल जिला अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और चिकित्सकों को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा,कि इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और सभी आवश्यक सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं।

🟠पीड़ित परिवार से मिलकर जताई संवेदना

अस्पताल के बाद कलेक्टर सीधे दुर्घटनास्थल पहुंचीं, जहां उन्होंने प्रभावित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने विशेष रूप से घायल महिला लालमुनि से मिलकर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और परिवार को हरसंभव प्रशासनिक सहायता का भरोसा दिलाया।

🟠प्रशासन पूरी तरह सक्रिय

जिला प्रशासन ने बताया,कि पूरे मामले की लगातार निगरानी की जा रही हैं। प्रभावित परिवार को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं। हादसे के कारणों की जांच भी की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें