Nexis News

आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष शिविर, 439 हितग्राहियों का हुआ पंजीयन,18 जुलाई को फिर मिलेगा मौका

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,17जुलाई 2026

जिले में अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा योजनाओं से,जोड़ने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा विशेष आयुष्मान पंजीयन अभियान चलाया जा रहा हैं। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में सभी नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं आयुष्मान वय वंदन कार्ड के लिए विशेष पंजीयन शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में बड़ी संख्या में पात्र हितग्राहियों ने पहुंचकर निःशुल्क पंजीयन कराया।🟠75 शिविरों में 439 हितग्राहियों को मिला लाभ

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया,कि जिलेभर में आयोजित 75 विशेष शिविरों के माध्यम से, 439 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इनमें 392 आयुष्मान भारत कार्ड तथा 47 आयुष्मान वय वंदन कार्ड बनाए गए। शिविरों में विशेष रूप से 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों का भी पंजीयन कर उन्हें योजना से जोड़ा गया।

🟠सरल प्रक्रिया, मौके पर मिला पूरा सहयोग

शिविरों में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हितग्राहियों के, दस्तावेजों का सत्यापन कर निःशुल्क कार्ड बनाए। पंजीयन प्रक्रिया को सरल और व्यवस्थित रखने के लिए प्रत्येक शिविर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती की गई, जिससे लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।🟠18 जुलाई को भी लगेगा विशेष शिविर

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया,कि 18 जुलाई 2026 को भी जिले की सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में विशेष पंजीयन शिविर लगाए जाएंगे। जिन पात्र हितग्राहियों का अब तक आयुष्मान भारत कार्ड या 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान वय वंदन कार्ड नहीं बन पाया हैं,वे आधार कार्ड और आधार से लिंक मोबाइल नंबर के साथ शिविर में पहुंचकर निःशुल्क पंजीयन करा सकते हैं।

🟠स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ लेने की अपील

जिला प्रशासन ने सभी पात्र नागरिकों से इस विशेष अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की हैं,ताकि जरूरत पड़ने पर शासन की ओर से उपलब्ध निःशुल्क उपचार सुविधा का लाभ आसानी से प्राप्त किया जा सके।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!