Nexis News

अतिवृष्टि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हाई अलर्ट : राहत-बचाव कार्यों में नहीं होगी कोई ढिलाई, हर प्रभावित परिवार तक तुरंत पहुंचेगी मदद

संदिली सिंह,बिलासपुर,छत्तीसगढ़,18जुलाई2026

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में, लगातार हो रही भारी बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा हैं,कि किसी भी प्रभावित व्यक्ति को सहायता के लिए इंतजार न करना पड़े। जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ राहत कार्य संचालित करे तथा हर जरूरतमंद तक समय पर सरकारी मदद पहुंचाना सुनिश्चित करे।

🟠राहत सामग्री से लेकर चिकित्सा तक, हर सुविधा तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं,कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, स्वच्छ पेयजल, दवाइयां और चिकित्सा सेवाएं बिना किसी देरी के उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही जलभराव वाले इलाकों से पानी निकालने, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करने और बिजली व अन्य आवश्यक जनसुविधाओं को जल्द बहाल करने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।

🟠सरकार की लगातार निगरानी,जरूरत पड़ने पर मिलेगी अतिरिक्त सहायता

मुख्यमंत्री ने कहा,कि राज्य सरकार हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। प्रभावित जिलों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही हैं,और आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त संसाधन, राहत सामग्री तथा बचाव दल भी तत्काल उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि राहत कार्यों में किसी तरह की बाधा न आए।

🟠संकट की घड़ी में सरकार हर परिवार के साथ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा,कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की सुरक्षा और सहायता राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। सरकार पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हैं,तथा जनजीवन को जल्द से जल्द सामान्य बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!