Nexis News

पत्थलगांव में देसी कट्टा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, जशपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

न्यूज डेस्क,जशपुर,छत्तीसगढ़,19जुलाई 2026

जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ पुलिस ने,बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया हैं। वहीं, आरोपी के पास हथियार कहां से आया, इसकी जांच भी शुरू कर दी गई हैं।

🟠मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई 2026 की शाम करीब 3:21 बजे मुखबिर से सूचना मिली,कि ग्राम ढोढ़ी टिकरा निवासी मुकेश सिंह सिदार (32 वर्ष) थाना पत्थलगांव क्षेत्र के चिड़रा पारा में अवैध देसी कट्टा लेकर घूम रहा हैं। सूचना मिलते ही थाना पत्थलगांव पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया।

🟠तलाशी में मिला देसी कट्टा और दो कारतूस

पुलिस द्वारा गवाहों की मौजूदगी में आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। बरामदगी के बाद आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।

🟠न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी

जशपुर पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी हैं,कि आरोपी को अवैध हथियार किसने उपलब्ध कराया और इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!