Nexis News

जशपुर में ₹18.75 लाख की मोबाइल चोरी का खुलासा : CCTV फुटेज से 4 आरोपी गिरफ्तार, 47 मोबाइल और बाइक बरामद

न्यूज डेस्क,जशपुर,छत्तीसगढ़,24जुलाई 2026

जशपुर जिले की बगीचा पुलिस ने लाखों रुपये की मोबाइल चोरी के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए,महज कुछ घंटों में बड़ी सफलता हासिल की हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज,तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं,जिनमें 3 विधि से संघर्षरत बालक शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 47 चोरी के मोबाइल फोन,एक बिना नंबर की यामाहा एमटी बाइक और नकदी बरामद की हैं। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश लगातार जारी हैं।

🟠रात में दुकान का ताला तोड़कर उड़ाए थे 93 मोबाइल

पुलिस के अनुसार, 21 जुलाई की रात से 22 जुलाई की सुबह के बीच बगीचा बस स्टैंड प्रतीक्षालय के पीछे, स्थित कैपिटल मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर चोरों ने दुकान में रखे 93 नए और पुराने मोबाइल फोन चोरी कर लिए थे। चोरी गए मोबाइलों की कुल कीमत करीब 18 लाख 75 हजार रुपये आंकी गई हैं।दुकान संचालक जैद अली की शिकायत पर थाना बगीचा में, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4), 305(A) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

🟠CCTV और तकनीकी जांच से खुली पूरी साजिश

घटना की गंभीरता को देखते हुए,बगीचा पुलिस ने तत्काल घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने चोरी में शामिल अभिषेक प्रजापति (19 वर्ष) सहित कुल 4 आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों में, तीन विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल हैं।पुलिस ने एक अन्य आरोपी की पहचान कर ली हैं,जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही हैं।

🟠47 मोबाइल, बाइक और नकदी बरामद

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने करीब 10 लाख रुपये कीमत के 47 मोबाइल फोन,चोरी के 600 रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की यामाहा एमटी मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 60 हजार रुपये) बरामद कर जब्त की हैं।पुलिस शेष चोरी गए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए भी लगातार कार्रवाई कर रही हैं।

🟠बाल संप्रेषण गृह और न्यायिक रिमांड

पकड़े गए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत कर बाल संप्रेषण गृह भेज दिया गया हैं। वहीं बालिग आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया हैं।

🟠एसएसपी बोले जल्द पकड़ा जाएगा फरार आरोपी

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया,कि बगीचा पुलिस ने अत्यंत प्रोफेशनल तरीके से कार्रवाई करते हुए,कुछ ही घंटों में मामले का खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। उन्होंने कहा कि फरार आरोपी की तलाश जारी हैं,और उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।पुलिस ने इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव कुमार पांडे, एएसआई अनिल कुमार कामरे, नरेंद्र मिंज सहित पूरी टीम की सराहनीय भूमिका बताई।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!