Nexis News

13 वर्षीय बेटी से दरिंदगी करने वाले पिता को उम्रकैद : जशपुर POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला,एक महीने में दिलाया न्याय

न्यूज डेस्क,जशपुर,छत्तीसगढ़,24जुलाई 2026

महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों के मामलों में, जशपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई और प्रभावी विवेचना का उदाहरण पेश करते हुए,एक बेहद संवेदनशील POCSO प्रकरण में आरोपी पिता को आजीवन कारावास की सजा दिलाई हैं। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एफटीसी), विशेष न्यायालय (POCSO), जशपुर ने कलेश्वर राम विश्वकर्मा (42) को अपनी ही 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म का दोषी पाते हुए, आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

🟠तीन साल तक बेटी को बनाता रहा हवस का शिकार

पुलिस के अनुसार, 2 मई 2026 को पीड़िता की मां ने थाना कांसाबेल में शिकायत दर्ज कराई थी,कि उसका पति पिछले तीन वर्षों से अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म कर रहा था। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की।आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(2), 296, 351(2), 115(2) तथा POCSO अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

🟠उसी दिन गिरफ्तारी,समयबद्ध जांच

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पाटनवार के मार्गदर्शन में थाना कांसाबेल पुलिस ने पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए,चिकित्सीय परीक्षण, न्यायालयीन बयान और अन्य वैधानिक प्रक्रियाएं पूरी कीं। पुलिस ने 2 मई 2026 को ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

🟠मजबूत साक्ष्य और प्रभावी पैरवी से मिली सजा

मामले की विवेचना थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ताम्रकार ने गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ पूरी की। पुलिस ने 17 जून 2026 को न्यायालय में, आरोप पत्र प्रस्तुत किया।सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने 20 गवाहों के बयान और ठोस साक्ष्य पेश किए। विशेष लोक अभियोजक अमित कुमार तिर्की की प्रभावी पैरवी के आधार पर न्यायालय ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

🟠महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा, कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों के मामलों में जशपुर पुलिस जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य कर रही हैं। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई, समयबद्ध विवेचना और प्रभावी अभियोजन के माध्यम से दोषियों को, कठोरतम सजा दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं।उन्होंने कहा,कि जशपुर पुलिस महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!