अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,24जुलाई 2026
बलरामपुर जिला प्रशासन ने कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबे समय से,लंबित समस्याओं के समाधान के लिए विशेष पहल करते हुए,संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में विशेष वेतन निर्धारण एवं पेंशन समाधान शिविर आयोजित किया। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में 90 लंबित प्रकरणों का मौके पर ही,निराकरण कर कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत प्रदान की गई।शिविर में संयुक्त संचालक, कोष लेखा एवं पेंशन, अंबिकापुर की उपस्थिति में विभिन्न विभागों से प्राप्त लंबित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण कर संबंधित मामलों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया।
🟠80 वेतन निर्धारण और 10 पेंशन प्रकरणों का हुआ निराकरण
विशेष शिविर के दौरान 80 वेतन निर्धारण तथा 10 पेंशन प्रकरणों का सफलतापूर्वक निपटारा किया गया। लंबे समय से लंबित मामलों के समाधान से कर्मचारियों और सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों ने राहत महसूस की।
🟠समयबद्ध और पारदर्शी समाधान पर प्रशासन का जोर
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया,कि कर्मचारियों एवं पेंशनरों से जुड़े मामलों का समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी निराकरण उसकी प्राथमिकता हैं। इसी उद्देश्य से इस तरह के विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि विभागीय प्रक्रियाओं में तेजी आए और हितग्राहियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
🟠भविष्य में लंबित प्रकरण नहीं रहने के निर्देश
कलेक्टर के निर्देश पर सभी विभागों को वेतन निर्धारण, पेंशन और समयमान से जुड़े मामलों का समय पर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे भविष्य में ऐसे प्रकरण लंबित न रहें।शिविर में उपसंचालक अनिल कुमार वारी, सहायक संचालक संजय धीवर, कोषालय अधिकारी दशरथ प्रसाद सोनी सहित संयुक्त संचालक, कोषालय एवं पेंशन कार्यालय अंबिकापुर के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।












