Nexis News

जनदर्शन में आमजन की समस्याओं पर कलेक्टर ने दिखाई संवेदनशीलता,अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,27जुलाई 2026

बलरामपुर-रामानुजगंज कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने सोमवार को आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के,विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं, मांगों और शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए, जिन पर कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

🟠प्रत्येक आवेदक से किया संवाद

जनदर्शन के दौरान कलेक्टर ने एक-एक आवेदक से, सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित विभागीय अधिकारियों को मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा,कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक नागरिक को त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं।

🟠विभिन्न विभागों से जुड़े आवेदन पहुंचे

जनदर्शन में बड़ी संख्या में नागरिकों ने राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य, निर्माण कार्य, भूमि विवाद तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों की गंभीरता से जांच कर नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को समय पर राहत मिल सके।

🟠जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध

कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने अधिकारियों से कहा, कि जनदर्शन केवल शिकायत सुनने का मंच नहीं, बल्कि लोगों की समस्याओं के प्रभावी समाधान का माध्यम हैं। इसलिए प्रत्येक आवेदन का संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ निराकरण किया जाए, जिससे लोगों का प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हो।उन्होंने यह भी कहा,कि नागरिकों की समस्याओं के समाधान में अनावश्यक विलंब न हो और सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए समय-सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करें।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!