Nexis News

बलरामपुर पुलिस ने सुलझाए दो मोटरसाइकिल चोरी के मामले : शातिर चोर समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, दो बाइक बरामद

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,27जुलाई 2026

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की वाड्रफनगर पुलिस चौकी ने मोटरसाइकिल चोरी के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए,बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं,तथा चोरी की गई दो मोटरसाइकिलें बरामद कर ली हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया हैं।वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई को क्षेत्र में वाहन चोरी पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा हैं।

🟠पहला मामला: घर के बाहर खड़ी बाइक रातों-रात गायब

पहले मामले में नगर पंचायत वाड्रफनगर वार्ड क्रमांक-09 निवासी सचिन कुशवाहा ने 29 जून 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी,कि 24 जून की रात भोजन करने के बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए थे। उनकी होंडा मोटरसाइकिल (CG-30-C-7930) रोज की तरह घर के बाहर खड़ी थी।अगली सुबह जब वे उठे तो मोटरसाइकिल गायब मिली। अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद करते हुए,समीर ईराकी और संतोष पण्डो को गिरफ्तार कर लिया।

🟠दूसरा मामला: 2023 में चोरी हुई बाइक भी बरामद

जांच के दौरान पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली। वर्ष 2023 में दर्ज एक पुराने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में भी आरोपी तक पहुंच बनाई गई।शिकायतकर्ता बोगरात आलम की हीरो एचएफ डीलक्स (CG-15-DK-8694) वर्ष 2023 में चोरी हो गई थी। लंबे समय से इसकी तलाश की जा रही थी।पुलिस को सूचना मिली,कि आरोपी समीर ईराकी चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने का काम करता हैं। पूछताछ में उसने बाइक चोरी कर उपेन्द्र कुमार को करीब ₹20,000 में बेचने की बात स्वीकार की। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की बाइक बरामद कर ली गई और खरीदार को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

🟠गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने दोनों मामलों में निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं—

🔸️समीर ईराकी, निवासी पीपरपान, थाना सनावल

🔸️संतोष पण्डो, निवासी पीपरपान, थाना सनावल

🔸️उपेन्द्र कुमार, निवासी बिनवाखाड़, थाना सनावल

सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

🟠वाहन चोरों पर पुलिस की सख्त नजर

बलरामपुर पुलिस ने कहा,कि जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा हैं। चोरी, खरीद-फरोख्त और चोरी के वाहनों को छिपाने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिकों से भी अपील की गई हैं,कि वाहन खरीदते समय उसके दस्तावेजों की जांच अवश्य करें।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!