संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,28जुलाई 2026
कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए,रजत पदक जीतने वाली राजनांदगांव की प्रतिभाशाली खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा,कि ज्ञानेश्वरी की यह उपलब्धि पूरे छत्तीसगढ़ और देश के लिए गर्व का विषय हैं।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा,कि विश्व स्तर की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में हासिल की गई यह सफलता केवल एक खिलाड़ी की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की प्रतिभा, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा,कि ज्ञानेश्वरी यादव ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रदेश की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणा का नया उदाहरण प्रस्तुत किया हैं।
🟠विश्व मंच पर बढ़ाया प्रदेश का सम्मान
मुख्यमंत्री ने कहा,कि राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने यह साबित कर दिया हैं,कि प्रतिभा, अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत के बल पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी सफलता हासिल की जा सकती हैं। उनका रजत पदक प्रदेश के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हैं।उन्होंने विश्वास जताया,कि ज्ञानेश्वरी आने वाले समय में भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारत और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करती रहेंगी।
🟠खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध सरकार
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा,कि राज्य सरकार प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर खेल सुविधाएं, संसाधन और आवश्यक प्रोत्साहन उपलब्ध कराया जा रहा हैं,ताकि छत्तीसगढ़ के युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।उन्होंने कहा,कि सरकार का लक्ष्य ऐसा सकारात्मक खेल वातावरण तैयार करना हैं,जहां प्रदेश के खिलाड़ी विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना सकें और देश के लिए अधिक से अधिक पदक जीतें।
🟠युवाओं और बेटियों के लिए बनी प्रेरणा
मुख्यमंत्री ने ज्ञानेश्वरी यादव के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा,कि उनकी सफलता प्रदेश के हजारों युवा खिलाड़ियों, विशेषकर बेटियों को खेलों में आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा देगी।











