Nexis News

राष्ट्रमंडल खेल 2026 : छत्तीसगढ़ पुलिस की ASI ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक, डीआईजी-एसएसपी राजेश अग्रवाल ने दी बधाई

न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,28जुलाई 2026

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल (Commonwealth Games) 2026 में भारत और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाली अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलक एवं छत्तीसगढ़ पुलिस की सहायक उप-निरीक्षक (ASI) ज्ञानेश्वरी यादव को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल ने वीडियो कॉल के माध्यम से बधाई और शुभकामनाएं दीं।महिलाओं की 53 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा में ज्ञानेश्वरी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए, रजत (सिल्वर) पदक अपने नाम किया। उन्होंने स्नैच में 88 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 111 किलोग्राम वजन उठाकर कुल 199 किलोग्राम के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

🟠मेहनत,अनुशासन और संकल्प का मिला पुरस्कार

डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल ने वीडियो कॉल के माध्यम से ज्ञानेश्वरी यादव से बातचीत कर, सरगुजा पुलिस एवं पूरे छत्तीसगढ़ पुलिस परिवार की ओर से उन्हें इस ऐतिहासिक सफलता पर हार्दिक बधाई दी।उन्होंने कहा,कि पुलिस सेवा के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन करना अत्यंत गर्व की बात हैं। ज्ञानेश्वरी की मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प सभी पुलिसकर्मियों, युवाओं और खेल प्रेमियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

🟠छत्तीसगढ़ पुलिस का बढ़ाया सम्मान

डीआईजी एवं एसएसपी ने कहा,कि ज्ञानेश्वरी यादव ने एक पुलिस अधिकारी के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए,खेल के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह साबित किया हैं,कि समर्पण और निरंतर प्रयास से वैश्विक स्तर पर सफलता हासिल की जा सकती हैं।उन्होंने ज्ञानेश्वरी यादव के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए,आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं भी दीं।ज्ञानेश्वरी यादव की इस उपलब्धि से पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी का माहौल हैं,और उनकी सफलता प्रदेश के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए नई प्रेरणा बनकर उभरी हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!