Nexis News

श्रवण यंत्र से लौटी सुनने की खुशियां : बलरामपुर के दो बुजुर्गों को मिला नया सहारा, अब अपनों की आवाज़ फिर होगी साफ

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,28जुलाई 2026

बढ़ती उम्र के साथ जब सुनने की क्षमता कमजोर होने लगी तो अपनों की आवाज़ें भी धीरे-धीरे धुंधली पड़ने लगीं। परिवार से बातचीत,सामाजिक आयोजनों में शामिल होना और सामान्य संवाद करना मुश्किल होता जा रहा था। लेकिन जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल ने दो बुजुर्गों के जीवन में फिर से खुशियों की आवाज़ लौटा दी।कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर नगर पंचायत राजपुर निवासी सुमेश्वर और ग्राम डौरा, जनपद पंचायत बलरामपुर निवासी शिवमंगल गुप्ता को त्वरित कार्रवाई करते हुए श्रवण यंत्र (हियरिंग एड) उपलब्ध कराया गया। सहायक उपकरण मिलने के बाद दोनों हितग्राहियों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी।🟠आवेदन मिलते ही प्रशासन ने दिखाई तत्परता

दोनों बुजुर्गों ने सुनने में हो रही परेशानी को देखते हुए, जिला प्रशासन से श्रवण यंत्र उपलब्ध कराने के लिए आवेदन किया था। आवेदन प्राप्त होते ही कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए, संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।प्रशासन ने बिना किसी अनावश्यक विलंब के पात्र हितग्राहियों को श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया, जिससे उन्हें समय पर राहत मिल सकी।

🟠अब परिवार और समाज से होगा बेहतर संवाद

बढ़ती उम्र के कारण दोनों हितग्राहियों की सुनने की क्षमता काफी प्रभावित हो गई थी। वे अपने परिवार के सदस्यों की बातें ठीक से नहीं सुन पाते थे,जिससे सामान्य बातचीत और सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी भी प्रभावित हो रही थी।श्रवण यंत्र मिलने के बाद अब वे अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों से पहले की तुलना में बेहतर संवाद स्थापित कर सकेंगे। इससे उनकी दिनचर्या भी अधिक सहज और आत्मनिर्भर बनेगी।

🟠”यह सिर्फ उपकरण नहीं, नई जिंदगी की शुरुआत हैं”

श्रवण यंत्र प्राप्त करने के बाद दोनों हितग्राहियों ने भावुक होकर कहा,कि यह उनके लिए केवल एक सहायक उपकरण नहीं, बल्कि नई जिंदगी की शुरुआत हैं। अब वे अपनों की आवाज़ साफ सुन सकेंगे और सामान्य जीवन पहले की तरह जी पाएंगे।उन्होंने कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा,कि प्रशासन की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई के कारण उन्हें समय पर यह सुविधा मिल सकी।जिला प्रशासन का कहना हैं,कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक समय पर सहायता पहुंचाना हैं,ताकि वे सम्मानपूर्वक और आत्मनिर्भर जीवन जी सकें।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!