Nexis News

साइबर अपराधों से बचने का मंत्र : सरगुजा पुलिस ने स्कूल में छात्रों को किया जागरूक

न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,29जुलाई 2026

डिजिटल युग में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों से, विद्यार्थियों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से सरगुजा पुलिस ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पुलिस लाइन अंबिकापुर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में साइबर वॉलंटियर्स और पुलिस मितान टीम ने छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन ठगी से बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी दी।

🟠साइबर ठगी के नए तरीकों से कराया अवगत

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को ऑनलाइन फ्रॉड, OTP साझा करने के खतरे, हनी ट्रैप, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी निवेश योजनाएं, सोशल मीडिया धोखाधड़ी, साइबर बुलिंग, फिशिंग लिंक, फर्जी कॉल और मैसेज तथा बैंकिंग फ्रॉड जैसे साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से बताया गया।पुलिस अधिकारियों ने समझाया,कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंकिंग या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।🟠1930 हेल्पलाइन और साइबर पोर्टल की दी जानकारी

विद्यार्थियों को बताया गया,कि यदि वे किसी साइबर अपराध का शिकार होते हैं,तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

🟠छात्राओं को आत्मरक्षा के भी दिए टिप्स

कार्यक्रम में छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए पेपर स्प्रे के सुरक्षित एवं आवश्यक उपयोग की जानकारी भी दी गई। पुलिस टीम ने उन्हें आपात स्थिति में सतर्क रहने और सुरक्षा के उपाय अपनाने की सलाह दी।🟠प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने पूछे सवाल

कार्यक्रम को संवादात्मक बनाने के लिए प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं ने साइबर सुरक्षा से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे,जिनका पुलिस टीम ने सरल और व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से समाधान किया। विद्यार्थियों को सुरक्षित डिजिटल जीवन अपनाने और सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

🟠शिक्षक, साइबर वॉलंटियर और पुलिस मितान रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य विकास जोशी सहित विद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी, साइबर वॉलंटियर और पुलिस मितान टीम के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का संदेश दिया।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!