Nexis News

जनगणना 2027 की तैयारी तेज : पटवारी और पंचायत सचिवों को मिला विशेष प्रशिक्षण

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,2अगस्त2026

आगामी जनगणना 2027 के सफल,पारदर्शी और त्रुटिरहित संचालन को लेकर बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में जनपद पंचायत वाड्रफनगर के सभाकक्ष में पटवारियों एवं ग्राम पंचायत सचिवों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।यह प्रशिक्षण कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नीर निधि नंदेहा के मार्गदर्शन तथा जनपद पंचायत सीईओ निजाम के नेतृत्व में आयोजित किया गया।🟠जनगणना प्रक्रिया की दी गई विस्तृत जानकारी

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रतिभागियों को, जनगणना से जुड़े विभिन्न प्रावधानों, डेटा संकलन की प्रक्रिया, प्रपत्रों के सही संधारण, डिजिटल माध्यमों के उपयोग तथा शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी।अधिकारियों ने निर्देश दिए,कि जनगणना कार्य में शत-प्रतिशत शुद्धता, समयबद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए, ताकि आंकड़े पूरी तरह विश्वसनीय और त्रुटिरहित हों।

🟠विकास योजनाओं का आधार हैं,सटीक जनगणना

प्रशिक्षकों ने बताया,कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं के निर्माण, संसाधनों के उचित वितरण और प्रभावी क्रियान्वयन का आधार होते हैं। इसलिए प्रत्येक कर्मचारी का दायित्व है कि वह पूरी निष्ठा,जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ अपने कार्य का निर्वहन करे।

🟠प्रतिभागियों की शंकाओं का किया गया समाधान

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पटवारियों और ग्राम पंचायत सचिवों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया तथा उन्हें निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप जनगणना कार्य संपादित करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!