Nexis News

शिक्षा से विकसित छत्तीसगढ़ तक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नीट सफल विद्यार्थियों के साथ साझा किया विजन

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,2अगस्त 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में,आयोजित विशेष कार्यक्रम में प्रयास आवासीय विद्यालयों के NEET-2026 में सफल विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा,कि प्रयास विद्यालयों के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने अपनी मेहनत से पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया हैं।मुख्यमंत्री ने कहा,कि प्रदेश में संचालित 17 प्रयास आवासीय विद्यालयों का उद्देश्य दूरस्थ,आदिवासी एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी उपलब्ध कराना हैं।🟠”केवल डॉक्टर नहीं, संवेदनशील इंसान बनें”

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से कहा,कि डॉक्टर का स्थान समाज में भगवान के बाद माना जाता हैं,क्योंकि डॉक्टर जीवन बचाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया, कि वे केवल कुशल चिकित्सक ही नहीं,बल्कि संवेदनशील, व्यवहारिक और सेवा भाव से कार्य करने वाले डॉक्टर बनें।उन्होंने कहा,कि मरीज के प्रति अच्छा व्यवहार भी उपचार का महत्वपूर्ण हिस्सा होता हैं।

🟠शिक्षा के लिए बढ़ रहे अवसर

मुख्यमंत्री ने बताया,कि प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 34 नए नालंदा परिसर बनाए जा रहे हैं, जहां विद्यार्थियों को 24×7 ऑनलाइन एवं ऑफलाइन अध्ययन सामग्री उपलब्ध होगी।उन्होंने यह भी बताया,कि दिल्ली स्थित ट्रायबल यूथ हॉस्टल में सीटें 50 से बढ़ाकर 200 कर दी गई हैं,तथा वहां विद्यार्थियों को निःशुल्क आवास और भोजन की सुविधा मिल रही हैं।🟠मेडिकल शिक्षा का विस्तार

मुख्यमंत्री ने कहा,कि राज्य गठन के समय छत्तीसगढ़ में केवल एक मेडिकल कॉलेज था,जबकि आज सरकारी और निजी संस्थानों को मिलाकर 15 मेडिकल कॉलेज संचालित हैं। राज्य सरकार 5 नए मेडिकल कॉलेज भी स्थापित कर रही हैं,जिससे 250 अतिरिक्त एमबीबीएस सीटें उपलब्ध होंगी।

🟠नशामुक्त युवा,विकसित भारत

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के “नशा मुक्त युवा, विकसित भारत” अभियान का उल्लेख करते हुए,विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने और समाज को भी जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा,कि स्वस्थ और संस्कारित युवा ही विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव हैं।🟠विद्यार्थियों के सवालों पर मुख्यमंत्री के जवाब

संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, खेल, पर्यटन, राजनीति, सुशासन और विकसित छत्तीसगढ़ जैसे विषयों पर प्रश्न पूछे।

🟠मुख्यमंत्री ने बताया,कि

🔸️प्रयास विद्यालय, छात्रवृत्ति योजनाएं और नालंदा परिसर शिक्षा को नई दिशा दे रहे हैं।

🔸️नई शिक्षा नीति के तहत रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम लागू किए गए हैं।

🔸️बस्तर में नक्सलवाद समाप्त होने के बाद पर्यटन और रोजगार की अपार संभावनाएं विकसित हो रही हैं।

🔸️खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए नई खेल नीति लागू की गई हैं।

🔸️मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से विद्यार्थी भी अपनी समस्याएं सीधे सरकार तक पहुंचा सकते हैं।

🔸️तकनीक आधारित सुशासन के लिए मुख्यमंत्री डैशबोर्ड विकसित किया जा रहा हैं।मुख्यमंत्री ने कहा,कि राज्य सरकार का लक्ष्य हैं,कि संसाधनों की कमी किसी भी प्रतिभाशाली विद्यार्थी की शिक्षा और सफलता में बाधा न बने।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!