Nexis News

गांव-गांव पहुंच रही पशु चिकित्सा सेवाएं,संक्रामक रोगों से बचाव के लिए चल रहा विशेष टीकाकरण अभियान

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,2अगस्त2026

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में पशुधन को संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए,पशुपालन विभाग द्वारा विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा हैं। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जिलेभर में हेमोरेजिक सेप्टीसीमिया (एच.एस.) एवं ब्लैक क्वार्टर (बी.क्यू.) जैसी जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए संयुक्त टीकाकरण किया जा रहा हैं।🟠गांव-गांव पहुंच रही विभागीय टीमें

 

पशु चिकित्सा विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण कर रही हैं,ताकि वर्षा ऋतु में फैलने वाले संक्रामक रोगों की प्रभावी रोकथाम की जा सके। अभियान के दौरान पशुपालकों को समय पर टीकाकरण, नियमित स्वास्थ्य जांच और रोगों से बचाव के उपायों की भी जानकारी दी जा रही हैं।

🟠मोबाइल वेटनरी यूनिट से मिल रही इलाज की सुविधा

मोबाइल वेटनरी यूनिट के माध्यम से पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार भी किया जा रहा हैं। साथ ही पशुओं को कृमिनाशक दवाओं का वितरण,किसान क्रेडिट कार्ड, पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं तथा वैज्ञानिक पशुधन प्रबंधन से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

🟠पशुपालकों से विभाग की अपील

पशुपालन विभाग ने जिले के सभी पशुपालकों से, अपील की है कि वे अपने पशुओं का समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं और विभागीय टीमों का सहयोग करें। समय पर टीकाकरण से पशुधन सुरक्षित रहेगा, संक्रामक रोगों की रोकथाम होगी और पशुपालकों को आर्थिक नुकसान से बचाया जा सकेगा।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!