Nexis News

नशा दीमक की तरह जीवन को खोखला कर देता हैं : मंत्री टंक राम वर्मा

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,2अगस्त 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए देशव्यापी “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” के तहत बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में जिला स्तरीय अभियान का शुभारंभ किया गया। जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।इस अवसर पर मंत्री वर्मा ने युवाओं को नशामुक्त रहने तथा समाज को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई।

🟠”नशा व्यक्ति ही नहीं, पूरे परिवार को बर्बाद करता हैं”

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा,कि “नशा दीमक की तरह जीवन को अंदर ही अंदर खोखला कर देता हैं। यह केवल व्यक्ति को नहीं,बल्कि उसके परिवार, माता-पिता के सपनों और पूरे भविष्य को भी बर्बाद कर देता हैं।”उन्होंने कहा,कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में युवाओं की सबसे बड़ी भूमिका होगी। इसलिए युवाओं को नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगानी चाहिए।

🟠100 सप्ताह तक चलेगा जागरूकता अभियान

कार्यक्रम में बताया गया,कि “नशामुक्त युवा संकल्प अभियान” आगामी 100 सप्ताह तक पूरे जिले में चलाया जाएगा। इस दौरान खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, जनजागरूकता अभियान और विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया जाएगा।कार्यक्रम में युवाओं द्वारा प्रस्तुत नशामुक्ति पर आधारित नाटिका ने सभी को भावुक कर दिया और समाज में सकारात्मक संदेश दिया।

🟠युवाओं से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने युवाओं से आह्वान किया,कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और अपने परिवार एवं समाज को भी नशामुक्त बनाने में योगदान दें।उन्होंने कहा,कि स्वस्थ, जागरूक और नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव रख सकते हैं।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव, जिला पंचायत सदस्य ईशान वैष्णव, कलेक्टर कुलदीप शर्मा, खेल अधिकारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!