Nexis News

अंडरएज ड्राइविंग पर सख्त हुई सरगुजा पुलिस,स्कूलों में शुरू हुआ विशेष जागरूकता अभियान

न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,3अगस्त2026

सरगुजा पुलिस ने नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने, (अंडरएज ड्राइविंग) पर प्रभावी रोक लगाने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जिलेभर के स्कूलों में विशेष अभियान शुरू किया हैं। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल (IPS) के निर्देशन में चलाए जा रहे,इस अभियान के तहत यातायात पुलिस की टीम ने विक्टोरिया पब्लिक स्कूल, अंबिकापुर पहुंचकर छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी दी।

🟠विद्यार्थियों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को अंडरएज ड्राइविंग के खतरों से अवगत कराते हुए बताया,कि बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाना कानूनन अपराध हैं,और इससे गंभीर सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती हैं। छात्रों से यातायात नियमों का पालन करने और जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील की गई।🟠स्कूलों को भी जारी किए गए निर्देश

सरगुजा पुलिस ने जिले के सभी विद्यालयों के प्राचार्यों एवं प्रधान पाठकों से कहा हैं,कि बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस वाले छात्र-छात्राओं को दोपहिया वाहन से विद्यालय आने की अनुमति न दें। यदि कोई छात्र इस प्रकार वाहन चलाते हुए पाया जाता हैं,तो उसे समझाइश दी जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर उसके अभिभावकों को बुलाकर काउंसलिंग की जाए।

🟠सुधार नहीं होने पर होगी कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने स्पष्ट किया हैं,कि जागरूकता अभियान के बाद भी यदि नियमों का उल्लंघन जारी रहता हैं,तो संबंधित मामलों में मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई सहित अन्य वैधानिक कदम उठाए जाएंगे।🟠अभिभावकों से विशेष अपील

सरगुजा पुलिस ने सभी अभिभावकों से अपील की हैं, कि वे अपने नाबालिग बच्चों को किसी भी परिस्थिति में वाहन चलाने की अनुमति न दें। विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने के लिए केवल अधिकृत स्कूल वाहन या परिजनों के साथ यात्रा करने के लिए प्रेरित किया गया।पुलिस ने बताया,कि यह जागरूकता अभियान आगामी दिनों में भी जिले के विभिन्न स्कूलों में लगातार जारी रहेगा।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!