न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,3अगस्त2026
महिलाओं से जुड़े अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए,सरगुजा पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया हैं। आरोपी पर पीड़िता से शादी का वादा कर दुष्कर्म करने और ₹6.50 लाख लेने का भी आरोप हैं।
🟠रायपुर से जीरो एफआईआर,मणिपुर थाने में हुई जांच
पुलिस के अनुसार पीड़िता ने थाना पुरानी बस्ती, रायपुर में शिकायत दर्ज कराई थी,कि 24 अप्रैल 2026 से 3 जुलाई 2026 के बीच आरोपी परमेश्वर साहू ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अलग-अलग बहानों से ₹6.50 लाख भी ले लिए।जीरो एफआईआर दर्ज होने के बाद मामला विवेचना के लिए थाना मणिपुर, अंबिकापुर स्थानांतरित किया गया, जहां अपराध क्रमांक 137/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 एवं 351(3) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
🟠पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने आरोपी परमेश्वर साहू (29 वर्ष), निवासी ग्राम छाछी, थाना कसडोल, जिला बलौदाबाजार को हिरासत में लिया।पूछताछ में आरोपी ने घटना स्वीकार की। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया।
🟠पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मणिपुर उप निरीक्षक सी.पी. तिवारी, महिला प्रधान आरक्षक मालती तिवारी तथा थाना स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही।












