Nexis News

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा प्रशासन, कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,3अगस्त2026

राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के गरिमामय एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर बलरामपुर-रामानुजगंज जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी की अध्यक्षता में सोमवार को संयुक्त,जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें समारोह से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।

🟠समन्वय के साथ जिम्मेदारियों के निर्वहन के निर्देश

कलेक्टर ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया,कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन के लिए आपसी समन्वय और जिम्मेदारी के साथ अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करें। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी को समारोह का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया हैं।🟠समारोह की सभी व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा

बैठक में समारोह स्थल की साफ-सफाई, शामियाना, टेंट, कुर्सियां, ध्वनि व्यवस्था, बैरीकेडिंग, पेयजल, मंच एवं साज-सज्जा, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विभागवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी कार्य समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

🟠उत्कृष्ट कर्मचारियों का होगा सम्मान

स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए कलेक्टर ने सभी विभागों को निर्देश दिए,कि पात्र कर्मचारियों के प्रस्ताव निर्धारित प्रारूप में समय पर उपलब्ध कराएं।🟠13 अगस्त से पहले पूरी हों सभी तैयारियां

कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने स्पष्ट निर्देश दिए,कि 13 अगस्त को होने वाले अंतिम पूर्वाभ्यास से पहले समारोह से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी विभाग समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करें।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!