Nexis News

योजनाओं की धीमी रफ्तार पर कलेक्टर सख्त,अधिकारियों को लगाई फटकार

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,3अगस्त2026

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में शासन की, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में हो रही देरी पर कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने कड़ा रुख अपनाया हैं। सोमवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा (टीएल) बैठक में, कलेक्टर ने विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए धीमी कार्यप्रणाली पर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई और लंबित कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

🟠एग्रीस्टैक पंजीयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

बैठक में कलेक्टर ने एग्रीस्टैक पंजीयन की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए,शेष किसानों का पंजीयन जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा,कि जिन किसानों का आधार मोबाइल नंबर से लिंक नहीं हैं, उनके लिए विशेष आधार शिविर लगाए जाएं और गांवों में मुनादी कर अधिक से अधिक किसानों को इसकी जानकारी दी जाए, ताकि कोई भी पात्र किसान पंजीयन से वंचित न रहे।🟠छात्राओं को समय पर मिले साइकिल

कलेक्टर ने सरस्वती साइकिल योजना की समीक्षा करते हुए,अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए,कि छात्राओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर साइकिल वितरित की जाए। उन्होंने कहा,कि वितरण कार्य में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।

🟠चावल उत्सव से पहले पूरा हो भंडारण

उचित मूल्य दुकानों में चावल भंडारण की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए,कि चावल उत्सव से पहले जिले की सभी राशन दुकानों में शत-प्रतिशत चावल भंडारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि हितग्राहियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।🟠स्कूलों में प्राथमिकता से बनें किचन गार्डन

कलेक्टर ने स्कूलों में किचन गार्डन निर्माण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा,कि आवश्यक भूमि चिन्हांकन, बाउंड्री और पानी की व्यवस्था समय पर सुनिश्चित कर निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूरा किया जाए।

🟠सभी कार्यालयों में अनिवार्य होगी ई-फाइल प्रणाली

प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और गति लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने,सभी विभागों में भौतिक फाइलों के स्थान पर ई-फाइल प्रणाली लागू करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचकर नियमित रूप से ई-अटेंडेंस दर्ज करने के निर्देश भी दिए।🟠बारिश को लेकर सतर्क रहने के निर्देश

बैठक में जिले की मौसम स्थिति और संभावित जलभराव वाले क्षेत्रों की समीक्षा करते हुए,कलेक्टर ने संबंधित विभागों को अलर्ट रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

🟠शिकायतों का केवल निपटारा नहीं, समाधान हो

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, पीजी पोर्टल और अन्य जनशिकायतों की समीक्षा करते हुए,कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा,कि शिकायतों का निराकरण केवल औपचारिकता न हो, बल्कि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिलनी चाहिए। सभी लंबित प्रकरणों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!