Nexis News

विश्व आदिवासी दिवस पर यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान का शुभारंभ

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,9अगस्त2026

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 9 अगस्त को, बलरामपुर जिले में ‘स्वस्थ छत्तीसगढ़ यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग फॉर पीवीटीजी’ अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान के तहत पीएम जनमन योजना के माध्यम से, जिले के पीवीटीजी एवं पंडो परिवारों के प्रत्येक सदस्य का स्वास्थ्य परीक्षण और स्क्रीनिंग की जाएगी।कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जिले के सभी विकासखंडों में अभियान के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें चिन्हित पीवीटीजी एवं पंडो परिवारों तक पहुंचकर प्रत्येक सदस्य की स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करेंगी।

🟠मोबाइल ऐप से होगी स्वास्थ्य जांच की ऑनलाइन मॉनिटरिंग

अभियान की खासियत यह हैं,कि स्वास्थ्य जांच से जुड़ी जानकारी सीएचओ एवं आरएचओ द्वारा, निर्धारित मोबाइल ऐप के माध्यम से मौके पर ही रियल-टाइम दर्ज की जाएगी। इससे प्रत्येक परिवार और लाभार्थी की स्वास्थ्य जांच की स्थिति की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जा सकेगी।इस व्यवस्था के माध्यम से ऐसे परिवारों की भी तत्काल पहचान की जा सकेगी, जो किसी कारणवश स्वास्थ्य जांच से वंचित रह गए हैं। इसके बाद उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

🟠विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की होगी स्क्रीनिंग

अभियान के दौरान सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के साथ आवश्यकतानुसार विभिन्न बीमारियों की स्क्रीनिंग, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य जांच, गैर-संचारी रोगों की जांच सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।जांच के दौरान किसी बीमारी या स्वास्थ्य समस्या की पहचान होने पर संबंधित व्यक्ति को आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। जरूरत पड़ने पर मरीज को उच्च स्वास्थ्य संस्था में उपचार के लिए रेफर भी किया जाएगा।

🟠शत-प्रतिशत कवरेज पर जोर

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह ने कहा,कि पीवीटीजी एवं पंडो समुदाय के प्रत्येक परिवार तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता हैं। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर पीएम जनमन के माध्यम से जिले के प्रत्येक पीवीटीजी एवं पंडो परिवार की यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग की जाएगी।

उन्होंने बताया,कि सभी विकासखंडों में अभियान के लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई हैं,जिससे अभियान की प्रभावी मॉनिटरिंग के साथ शत-प्रतिशत स्वास्थ्य जांच कवरेज सुनिश्चित किया जा सके।सीएमएचओ ने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ अभियान संचालित करने के निर्देश दिए हैं,ताकि जिले का कोई भी पीवीटीजी एवं पंडो परिवार स्वास्थ्य जांच से वंचित न रहे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!