Nexis News

10 अगस्त को मनाया जाएगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस,1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,9अगस्त2026

जिले में बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को कृमि संक्रमण से बचाव के लिए,10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। अभियान के तहत 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को शासकीय,अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय सिंह ने बताया,कि अभियान के लिए जिले के सभी विकासखंडों में पर्याप्त मात्रा में एल्बेंडाजोल की दवा उपलब्ध करा दी गई हैं।

स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों, शिक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आवश्यक प्रशिक्षण भी पूरा कर लिया गया हैं।उन्होंने बताया,कि कृमि संक्रमण का बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण के साथ-साथ शारीरिक एवं मानसिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता हैं। ऐसे में एल्बेंडाजोल की निर्धारित खुराक कृमि संक्रमण की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। अभियान के माध्यम से जिले के सभी पात्र बच्चों तक दवा पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया हैं।

🟠17 अगस्त को होगा मॉप-अप राउंड

10 अगस्त को किसी कारणवश दवा लेने से छूट जाने वाले बच्चों के लिए 17 अगस्त को मॉप-अप राउंड आयोजित किया जाएगा। इस दौरान संबंधित विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में छूटे हुए बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी, ताकि कोई भी पात्र बच्चा अभियान के लाभ से वंचित न रहे।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय सिंह ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की हैं,कि वे अपने 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को 10 अगस्त को एल्बेंडाजोल की दवा अवश्य खिलाएं और राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!