Nexis News

सीसीटीएनएस ऑपरेटरों की बैठक में लंबित कार्यों की समीक्षा, एएसपी ने दिए समय-सीमा में डाटा अपडेट करने के निर्देश

न्यूज डेस्क,सरगुजा,छत्तीसगढ़,9अगस्त2026

डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल के दिशा-निर्देशन में,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रितेश चौधरी ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में,जिले के सभी थानों के सीसीटीएनएस ऑपरेटरों की बैठक ली। बैठक में विभिन्न ऑनलाइन पोर्टलों पर लंबित कार्यों एवं डाटा एंट्री की स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्हें निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए।बैठक में MedLEaPR, मालखाना, IG एवं DG Dashboard, IIF-1 से IIF-5, e-FSL, e-Prosecution, e-Sign, NCRP, Crime App, GRM एवं MRM Portal, समन्वय पोर्टल और मोबाइल रिकवरी से संबंधित कार्यों की पोर्टलवार समीक्षा की गई। एएसपी ने लंबित प्रविष्टियों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने और सभी रिकॉर्ड को नियमित रूप से अपडेट रखने के निर्देश दिए।

e-Prosecution के संबंध में निर्देशित किया गया,कि न्यायालय में चालान प्रस्तुत करने से एक दिन पूर्व, आवश्यक जानकारी पोर्टल पर अपलोड कर प्रक्रिया पूर्ण की जाए। वहीं e-Sign से संबंधित लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने और प्रकरणों में आवश्यक डिजिटल हस्ताक्षर की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।मालखाना संबंधी कार्यों की समीक्षा के दौरान जप्त माल की ऑनलाइन एंट्री से पहले जप्ती रजिस्टर को पूर्ण रूप से,अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही IIF-1 से IIF-5, e-FSL, NCRP एवं Crime App सहित अन्य पोर्टलों पर लंबित डाटा को समय-सीमा में अपडेट करने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एएसपी ने साइबर फ्रॉड एवं अन्य ऑनलाइन अपराधों से बचाव के लिए आम नागरिकों के बीच व्यापक जागरूकता अभियान चलाने और लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रितेश चौधरी ने कहा,कि सीसीटीएनएस ऑपरेटर पुलिसिंग व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। सभी ऑपरेटर अपने दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करते हुए संबंधित पोर्टलों पर जानकारी समय पर दर्ज करें।

लंबित डाटा को प्राथमिकता से अपडेट करें। तकनीकी या संसाधन संबंधी समस्या होने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर उसका निराकरण कराया जाए।उन्होंने निर्देश दिए,कि आगामी समीक्षा बैठक में पोर्टलवार कार्य प्रगति एवं लंबित मामलों की पुनः समीक्षा की जाएगी। बैठक में जिले के सभी थानों के सीसीटीएनएस एवं कंप्यूटर ऑपरेटर, साइबर सेल के अधिकारी-कर्मचारी तथा संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!