अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,10अगस्त2026
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ,वन विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया हैं। वन अमले ने मुस्तैदी दिखाते हुए, घेराबंदी कर लकड़ियों से लदे एक ट्रक को जब्त किया हैं। हालांकि, कार्रवाई की भनक लगते ही ट्रक चालक मौके का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा।
🟠गुप्त सूचना पर हुई नाकेबंदी
सूत्रों के अनुसार, वन विभाग को इलाके से अवैध रूप से लकड़ियों का परिवहन किए जाने की जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही वन अधिकारियों की टीम अलर्ट मोड पर आई और संभावित रास्ते पर नाकेबंदी कर दी।जैसे ही लकड़ियों से भरा संदिग्ध ट्रक मौके पर पहुंचा, वन कर्मियों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। खुद को घिरता देख ट्रक चालक वाहन छोड़कर अंधेरे/मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।
🟠मामला दर्ज, दस्तावेजों और लकड़ियों की जांच जारी
वन विभाग की टीम ने लकड़ी लदे वाहन को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी हैं। विभाग द्वारा जब्त लकड़ियों की प्रजाति, मात्रा और उनके कागजातों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा हैं। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही लकड़ियों के संबंध में विस्तृत जानकारी आधिकारिक रूप से जारी की जाएगी।फिलहाल वन अमला फरार चालक की पतासाजी में जुटा हैं,और यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि यह माल कहां से लाया गया था और इसे कहां भेजा जा रहा था।










