Nexis News

117 किलो गांजा तस्करी मामले में फरार आरोपी यूपी से गिरफ्तार, बसंतपुर पुलिस की एंड-टू-एंड कार्रवाई

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,10अगस्त2026

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के थाना बसंतपुर पुलिस ने गांजा तस्करी के एक पुराने मामले में फरार चल रहे, आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया हैं। पुलिस की कार्रवाई में आरोपी को उसके गृह क्षेत्र से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर छत्तीसगढ़ लाया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया हैं।

🟠ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक ट्रॉली से मिला था 117 किलो गांजा

पुलिस के अनुसार, 9 नवंबर 2025 को थाना बसंतपुर में गांजा तस्करी के मामले में कार्रवाई की गई थी। इस दौरान आरोपी राहुल कुमार यादव, निवासी वंशराज बिगहा, जिला रोहतास, बिहार के कब्जे से ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक ट्रॉली में छिपाकर रखा गया 117 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया था।इस मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 204/2025 के तहत धारा 20(बी)(II)(सी) एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी।

🟠तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना से आरोपी तक पहुंची पुलिस

मामले की जांच के दौरान पुलिस को गांजा तस्करी नेटवर्क से जुड़े फरार आरोपी रवि कुमार गुप्ता, पिता रमेश प्रसाद गुप्ता, उम्र 28 वर्ष, निवासी बहादुरपुर कोपवा, थाना फेफना, जिला बलिया, उत्तर प्रदेश के संबंध में जानकारी मिली।वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में बसंतपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के अपने गृह क्षेत्र में आने की जानकारी जुटाई। सूचना की पुष्टि के बाद थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के लिए रवाना हुए।

🟠घर पर दबिश देकर किया गिरफ्तार

पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर दबिश देकर रवि कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे उत्तर प्रदेश के संबंधित न्यायालय, बलिया के समक्ष पेश किया गया, जहां से पुलिस ने उसका ट्रांजिट रिमांड प्राप्त किया।इसके बाद आरोपी को छत्तीसगढ़ लाकर 10 अगस्त 2026 को न्यायालय राजपुर के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय से न्यायिक रिमांड मिलने के बाद आरोपी को जेल वारंट के आधार पर जेल दाखिल कराया गया।बसंतपुर पुलिस द्वारा मामले में आगे की विवेचना एवं तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!