Nexis News

बलरामपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा शहर

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,11अगस्त2026

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के आह्वान पर, जिला मुख्यालय बलरामपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। कलेक्टर बंगला से शुरू हुई यह यात्रा हाई स्कूल मैदान तक पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय बैंक सरगुजा संभाग के अध्यक्ष रामकिशुन सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने की। तिरंगा यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में सहभागिता की।

🟠भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर

यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से,पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया। स्कूली बच्चों की उत्साहपूर्ण सहभागिता यात्रा का विशेष आकर्षण रही।विद्यार्थियों ने पूरे जोश और अनुशासन के साथ राष्ट्रीय ध्वज थामकर यात्रा में, हिस्सा लिया।वक्ताओं ने कहा,कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक हैं। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य नागरिकों के बीच राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को और मजबूत करना हैं। उन्होंने कहा,कि राष्ट्रीय ध्वज देश के गौरव और करोड़ों भारतीयों की एकता का प्रतीक हैं।

🟠भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

तिरंगा यात्रा में पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मिश्रा,जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनि निकुंज, जिला पंचायत उपाध्यक्ष धीरज सिंह देव, जिला उपाध्यक्ष बलवंत सिंह, जिला महामंत्री भानु प्रकाश दीक्षित,जिला कार्यालय मंत्री अजय गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि मुकेश गुप्ता, जितेंद्र श्रीवास्तव, पार्षद गौतम सिंह, अजय यादव, प्रवीण गुप्ता, मंगलम पांडेय, सुषमा मिंज, सुमित्रा चेरवा, मंजू भट्ट, अर्पणा दीक्षित, विजय प्रताप सिंह, गुरुदेव सिंह और रजनी सोनी सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।तिरंगा यात्रा के दौरान शहर में जगह-जगह राष्ट्रभक्ति का माहौल देखने को मिला। बच्चों और कार्यकर्ताओं के उत्साह ने आयोजन को खास बना दिया।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!