डेनियल सेप्टी,बस्तर,छत्तीसगढ़,13अगस्त2026
बस्तर तिरंगा यात्रा के दूसरे दिन उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप ने, दंतेवाड़ा पहुंचकर मां दंतेश्वरी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद दंतेवाड़ा बस स्टैंड से तिरंगा यात्रा को आगे बढ़ाया गया। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में आमजन और युवा राष्ट्रध्वज के साथ शामिल हुए।
🟠211 वीर जवानों को किया नमन
दंतेवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जिले के 211 वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा,कि बस्तर की जनता, समाज प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों के सहयोग से नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई को मजबूती मिली और आज बस्तर में शांति का वातावरण बना हैं।उन्होंने कहा,कि तिरंगा यात्रा ऐसे क्षेत्रों से होकर गुजर रही हैं,जहां कभी नक्सल आतंक के कारण पहुंचना भी मुश्किल था। आज उन्हीं इलाकों में पूरे सम्मान और उत्साह के साथ तिरंगा लहराया जा रहा हैं,जो बदलते बस्तर की तस्वीर को दर्शाता हैं।
🟠हर घर तिरंगा लगाने की अपील
वन मंत्री एवं नारायणपुर विधायक केदार कश्यप ने, तिरंगे को देश की आन, बान और शान का प्रतीक बताते हुए,आम नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों में तिरंगा लगाने की अपील की।उन्होंने कहा,कि हर घर तिरंगा अभियान में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी राष्ट्र के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को मजबूत करेगी।
🟠सांसद महेश कश्यप ने बताया ऐतिहासिक क्षण
बस्तर सांसद महेश कश्यप ने तिरंगा यात्रा को, ऐतिहासिक गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा,कि यात्रा उन इलाकों से गुजर रही हैं,जहां कभी नक्सल आतंक के कारण आम लोगों की पहुंच मुश्किल थी और जवानों ने देश की रक्षा करते हुए,अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।उन्होंने कहा,कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक अभियान चला हैं। अब इन क्षेत्रों में विकास और राष्ट्रभक्ति का नया वातावरण तैयार हो रहा हैं।
🟠बड़ी संख्या में शामिल हुए जनप्रतिनिधि और आमजन
कार्यक्रम में विधायक चैतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य ओजस्वी मंडावी, नगर पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनीता भास्कर सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।इसके अलावा बस्तर आईजी बद्रीनाथ मीणा, डीआईजी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव, पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह, डीएफओ रामकृष्ण रंगनाथ वाय सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक और युवा तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।












