Nexis News

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पुलिस के 152 अधिकारी और जवान होंगे सम्मानित

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,14अगस्त2026

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि सामने आई हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पुलिस पदकों की घोषणा की हैं,जिसके तहत राज्य पुलिस के 152 अधिकारी और जवान अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किए जाएंगे। इनमें 141 को वीरता पदक, 10 को सराहनीय सेवा पदक और एक अधिकारी को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक प्रदान किया जाएगा।

🟠छत्तीसगढ़ पुलिस को मिले 141 वीरता पदक

स्वतंत्रता दिवस 2026 से पहले जारी पदक सूची में छत्तीसगढ़ पुलिस को 141 वीरता पदक मिले हैं,जो देश में सबसे अधिक बताए गए हैं। यह उपलब्धि राज्य पुलिस के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में किए गए कार्यों को सम्मानित करती हैं।

🟠DIG एमएल कोटवानी को राष्ट्रपति पदक

डीआईजी एमएल कोटवानी को विशिष्ट सेवाओं के, लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। वहीं गायत्री सिंह, दीपमाला कश्यप, अर्चना झा और डीएसपी सविता परिहार सहित 10 अधिकारियों को राष्ट्रपति का सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जाएगा।जानकारी के अनुसार इन पदक विजेताओं को 26 जनवरी 2027 को पदक प्रदान किए जाएंगे।

🟠पुलिस अधिकारियों और जवानों के योगदान को सम्मान

छत्तीसगढ़ पुलिस के 152 अधिकारी और जवानों को मिले ये पदक राज्य पुलिस के लिए गौरव का विषय हैं। वीरता, विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा के लिए दिए जाने वाले ये सम्मान पुलिसकर्मियों के समर्पण और कर्तव्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हैं।पदक पाने वाले अधिकारियों और जवानों की विस्तृत सूची संलग्न हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!