नौकरी लगाने के नाम पर 5.50 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,19सितंबर2026

नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में सरगुजा जिले की लखनपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर की नौकरी दिलाने के नाम पर कुल 5 लाख 50 हजार रुपये की ठगी की थी। मामले में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

आंगनबाड़ी और सुपरवाइजर की नौकरी का दिया झांसा

पुलिस के मुताबिक, लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोसंगा निवासी उषा दास ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, 1 अगस्त 2024 से 30 नवंबर 2024 के बीच चेतन दास पड़वार और उसके सहयोगी ने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नौकरी लगाने के नाम पर प्रार्थिया से 3 लाख 50 हजार रुपये लिए।इसी तरह, सुपरवाइजर की नौकरी लगाने के नाम पर प्रार्थिया की सहेली रूकमणी सिदार से 2 लाख रुपये लिए गए। नौकरी नहीं लगने पर जब दोनों ने रकम वापस मांगी तो आरोपी कथित तौर पर लगातार टालमटोल करता रहा। शिकायत में गाली-गलौज और मारपीट की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया हैं।प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना लखनपुर में अपराध क्रमांक 95/25, धारा 318(3), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

🟠तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपी तक पहुंची पुलिस

मामले को गंभीरता से लेते हुए,डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल के निर्देशन में लखनपुर पुलिस को,आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था।तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपना नाम चेतन सिंह पड़वार, पिता परशुराम दास, उम्र 38 वर्ष, निवासी सोनतरई, थाना लखनपुर बताया।पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने नौकरी लगाने के नाम पर ठगी किए जाने की बात स्वीकार की। उसने ठगी की रकम में अपने हिस्से में मिली राशि खर्च हो जाने की जानकारी दी। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

🟠एक आरोपी अब भी फरार

पुलिस ने बताया,कि मामले में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार हैं। उसकी तलाश के लिए पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना हैं,कि फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

🟠पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी लखनपुर उप निरीक्षक सम्पत पोटाई, प्रधान आरक्षक पीताम्बर सिंह तथा आरक्षक नमीष सिंह, आशीष चौहान और दशरथ राजवाड़े सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें