न्यूज डेस्क,पखांजूर,छत्तीसगढ़,21सितंबर2026
सूरजगढ़ माइंस के वाहनों की आवाजाही बंद होने के बाद अब इसके समर्थन में भी आंदोलन शुरू हो गया हैं। सोमवार को माइंस से जुड़े हजारों युवा और उनके परिवार के सदस्य रोजगार बचाने की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने पखांजूर नगर में विशाल रैली निकालकर माइंस वाहनों की आवाजाही जल्द शुरू करने की मांग की।रैली की शुरुआत मेला ग्राउंड से हुई। बड़ी संख्या में युवा और माइंस कर्मचारी हाथों में तख्तियां लेकर नया बाजार होते हुए पुराना बाजार पहुंचे। इसके बाद रैली एसडीएम कार्यालय पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर के नाम अनुविभागीय अधिकारी पखांजूर को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान पूरा क्षेत्र “हमें रोजगार चाहिए” और “रोजगार बचाओ, परिवार बचाओ” जैसे नारों से गूंजता रहा।
🟠माइंस से जुड़ी हैं,हजारों लोगों की आजीविका
रैली में शामिल युवाओं ने कहा,कि पिछले कुछ दिनों से सूरजगढ़ माइंस के वाहनों की आवाजाही बंद होने से, माइंस से जुड़े स्थानीय लोगों के सामने रोजगार और आजीविका का संकट खड़ा हो गया हैं। उनका कहना हैं, कि सिर्फ माइंस में काम करने वाले कर्मचारी ही नहीं, बल्कि वाहन संचालन, पेट्रोलिंग, सुरक्षा, वाहन देखरेख और अन्य कार्यों से भी बड़ी संख्या में स्थानीय परिवारों की आय जुड़ी हुई हैं।प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की, कि सड़क सुरक्षा के साथ स्थानीय लोगों के रोजगार की सुरक्षा को भी सुनिश्चित किया जाए, ताकि माइंस से जुड़े परिवारों की आजीविका प्रभावित न हो।
🟠जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन बढ़ाने की चेतावनी
रैली में माइंस कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में उनके परिवार के सदस्य भी शामिल हुए। युवाओं ने कहा कि वे रोजगार के मुद्दे पर प्रशासन से समाधान की उम्मीद कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी,कि यदि जल्द ही माइंस वाहनों की आवाजाही को लेकर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।युवाओं ने कहा,कि उनका मुख्य उद्देश्य रोजगार की सुरक्षा और स्थानीय परिवारों की आजीविका को बनाए रखना हैं।












