भोरमदेव शक्कर कारखाने को लगातार दो साल राष्ट्रीय पुरस्कार, हाईएस्ट शुगर रिकवरी में रचा इतिहास

न्यूज डेस्क,कवर्धा,छत्तीसगढ़,24सितंबर2026

छत्तीसगढ़ के सहकारिता क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि सामने आई हैं। कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दो पेराई सत्रों 2024-25 और 2025-26 के लिए ‘हाईएस्ट शुगर रिकवरी–अदर एरिया’ श्रेणी में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया हैं। यह सम्मान नई दिल्ली के डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में, आयोजित शुगर फैक्ट्री एफिशिएंसी अवॉर्ड समारोह में प्रदान किया गया।समारोह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर भी मौजूद रहे। छत्तीसगढ़ के सहकारिता मंत्री केदार कश्यप समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

🟠छत्तीसगढ़ के सहकारी शक्कर कारखाने को पहली बार यह राष्ट्रीय सम्मान

भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने की यह उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं,क्योंकि छत्तीसगढ़ में पहली बार किसी सहकारी शक्कर कारखाने को ‘हाईएस्ट शुगर रिकवरी–अदर एरिया’ श्रेणी में राष्ट्रीय पुरस्कार मिला हैं। लगातार दो पेराई सत्रों के लिए सम्मान मिलने से कारखाने के प्रदर्शन को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली हैं।यह पुरस्कार नेशनल को-ऑपरेटिव शुगर फेडरेशन की ओर से प्रदान किया गया। कारखाने की ओर से पुरस्कार सहकारिता आयुक्त रमेश शर्मा, विभागीय अधिकारियों और कारखाना प्रबंधन ने संयुक्त रूप से ग्रहण किया।

🟠किसानों की मेहनत और बेहतर प्रबंधन को दिया श्रेय

सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने इस उपलब्धि पर, भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने से जुड़े गन्ना उत्पादक किसानों और प्रबंधन को बधाई दी। उन्होंने कहा,कि गुणवत्तापूर्ण गन्ने की आपूर्ति, तकनीकी दक्षता और बेहतर प्रबंधन के सामूहिक प्रयासों से यह उपलब्धि हासिल हुई हैं।उन्होंने कहा,कि यह सम्मान किसानों की मेहनत और सहकारिता व्यवस्था की सामूहिक शक्ति का सम्मान हैं। उनके अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ‘सहकार से समृद्धि’ के संकल्प के अनुरूप सहकारी व्यवस्था को मजबूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

🟠सहकारी संस्थाओं के डिजिटलीकरण पर जोर

मंत्री कश्यप ने कहा कि सहकारिता विभाग में डिजिटलीकरण, प्राथमिक कृषि साख समितियों (पैक्स) के कम्प्यूटरीकरण और आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार पर काम किया जा रहा हैं। इसका उद्देश्य सहकारी संस्थाओं की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी बनाने के साथ किसानों तक योजनाओं और सुविधाओं का लाभ बेहतर तरीके से पहुंचाना हैं।उन्होंने कहा,कि भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने की सफलता प्रदेश की अन्य सहकारी संस्थाओं को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।

🟠लगातार दो पेराई सत्रों में राष्ट्रीय सम्मान

नेशनल को-ऑपरेटिव शुगर फेडरेशन के शुगर फैक्ट्री एफिशिएंसी अवॉर्ड समारोह में भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के लिए “हाईएस्ट शुगर रिकवरी इन अदर एरिया” श्रेणी में राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। लगातार दो सत्रों में यह सम्मान मिलना कारखाने के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें