एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता संजू देवी को 51 लाख की प्रोत्साहन राशि, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मान

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,28सितंबर2026

एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य और छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने,सोमवार को मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए,सम्मान किया और 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

🟠संजू देवी की उपलब्धि पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई

मुख्यमंत्री साय ने कहा,कि संजू देवी ने अपने उत्कृष्ट खेल, लगातार मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ और देश का मान बढ़ाया हैं। उन्होंने संजू देवी की सफलता को प्रदेश की बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी बताया।मुख्यमंत्री ने कहा, कि छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं हैं। जरूरत इस बात की है कि खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर प्रशिक्षण, सुविधाएं, संसाधन और उचित प्रोत्साहन मिले। राज्य सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही हैं।

🟠जापान में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता स्वर्ण

उल्लेखनीय हैं,कि जापान में आयोजित एशियन गेम्स 2026 की महिला कबड्डी स्पर्धा में भारतीय टीम ने, फाइनल मुकाबले में ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी भी भारतीय टीम का हिस्सा रहीं।भारतीय टीम की इस सफलता में संजू देवी की भागीदारी ने प्रदेश के खेल जगत में भी नई उम्मीद पैदा की हैं। खासकर ग्रामीण और छोटे शहरों से आने वाले खिलाड़ियों के लिए यह उपलब्धि इस बात का उदाहरण हैं, कि लगातार मेहनत और प्रशिक्षण के जरिए अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा जा सकता हैं।

🟠खिलाड़ियों के लिए बेहतर अवसर देने पर जोर

मुख्यमंत्री ने संजू देवी से एशियन गेम्स के अनुभव और भारतीय टीम के प्रदर्शन को लेकर बातचीत की। उन्होंने खेल के प्रति उनके समर्पण की सराहना करते हुए,भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने कहा,कि किसी खिलाड़ी की सफलता केवल उसकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं होती, बल्कि उससे दूसरे युवा खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती हैं। संजू देवी की उपलब्धि से छत्तीसगढ़ के गांवों और छोटे शहरों में खेल के क्षेत्र में, करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं का उत्साह बढ़ सकता हैं।

🟠दूरस्थ क्षेत्रों की प्रतिभाओं को भी मंच देने का संकल्प

मुख्यमंत्री के अनुसार राज्य सरकार का प्रयास हैं,कि छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाकों से निकलने वाली खेल प्रतिभाओं को भी अपनी क्षमता विकसित करने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं तक पहुंचने के पर्याप्त अवसर मिलें। इसके लिए प्रशिक्षण और संसाधनों के साथ खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने पर जोर दिया जा रहा हैं।

🟠संजू देवी ने जताया आभार

संजू देवी ने सम्मान और प्रोत्साहन के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, कि राज्य सरकार की ओर से मिलने वाला यह प्रोत्साहन उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें