अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,28सितंबर2026
बलरामपुर जिले के ग्राम बरियों में ग्रामीणों के लिए, महतारी सदन का लोकार्पण किया गया। सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने महतारी सदन का लोकार्पण कर इसे ग्रामीणों को समर्पित किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और समुदाय के लिए स्थानीय स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में इस भवन की उपयोगिता पर जोर दिया गया।
🟠महतारी सदन से ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर मिलेगी सुविधा
महतारी सदन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं और समुदाय को आवश्यक गतिविधियों एवं सुविधाओं के लिए स्थानीय स्तर पर स्थान उपलब्ध कराना हैं। इसके लोकार्पण के साथ ग्रामीणों को सामुदायिक उपयोग के लिए एक नया संसाधन मिला हैं।कार्यक्रम के दौरान विधायक ने ग्रामीणों से भवन का उपयोग सामुदायिक हित में करने और उपलब्ध सुविधाओं का बेहतर तरीके से लाभ उठाने की अपील की।
🟠‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पौधारोपण
लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी गतिविधि आयोजित की गई। विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया।उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया। पौधारोपण के साथ ही यह बात भी सामने रखी गई,कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं हैं,बल्कि उन्हें सुरक्षित रखना और समय-समय पर उनकी देखभाल करना भी जरूरी हैं।
🟠छठ घाट में सामूहिक श्रमदान
कार्यक्रम के दूसरे चरण में सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत ‘स्वच्छता ही सेवा’ गतिविधि आयोजित की गई। इसके अंतर्गत छठ घाट परिसर में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से श्रमदान किया।इस दौरान घाट परिसर की साफ-सफाई की गई और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया। लोगों ने मिलकर सफाई करते हुए स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए,इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
🟠सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता पर जोर
छठ घाट जैसे सार्वजनिक और सामुदायिक स्थलों पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे स्थानों की नियमित साफ-सफाई और स्वच्छता बनाए रखना स्थानीय समुदाय की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी हैं। श्रमदान कार्यक्रम के जरिए ग्रामीणों को अपने आसपास के सार्वजनिक स्थलों की सफाई में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।
🟠बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि,अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। महतारी सदन के लोकार्पण, पौधारोपण और स्वच्छता गतिविधि के जरिए ग्रामीण विकास, पर्यावरण संरक्षण और सार्वजनिक स्वच्छता से जुड़े तीन महत्वपूर्ण संदेश सामने आए।












