पीएम सूर्य घर योजना में तेजी, कलेक्टर ने सोलर दीदियों को वेंडरों से जोड़ने के दिए निर्देश

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,28सितंबर2026

बलरामपुर जिले में पीएम सूर्य घर योजना के क्रियान्वयन को तेज करने के लिए,जिला प्रशासन ने अब आवेदन प्रक्रिया और जनजागरूकता पर विशेष जोर दिया हैं। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में योजना की समीक्षा करते हुए,संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि योजना की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे और पात्र परिवार सोलर ऊर्जा का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकें।बैठक में सभी एसडीएम, जनपद पंचायतों के सीईओ, विद्युत विभाग के अभियंता, अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम), योजना से जुड़े वेंडर और जिला मिशन प्रबंधक मौजूद रहे।

🟠योजना के हर बिंदु की कलेक्टर ने की समीक्षा

बैठक के दौरान कलेक्टर ने पीएम सूर्य घर योजना के तहत अब तक हुई प्रगति,आवेदन प्रक्रिया और बैंकिंग से जुड़े मामलों की जानकारी ली। उन्होंने अग्रणी जिला प्रबंधक से बैंकों में स्वीकृत ऋण आवेदनों की स्थिति भी जानी।कलेक्टर ने विभागों के बीच बेहतर समन्वय और सही मैपिंग को योजना की प्रगति के लिए जरूरी बताया। उनका जोर इस बात पर रहा,कि आवेदन प्रक्रिया में अनावश्यक देरी या तकनीकी त्रुटियों के कारण लोगों को परेशानी न हो।🟠सोलर दीदियों को वेंडरों से जोड़ने के निर्देश

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले में कार्यरत सोलर दीदियों को अधिकृत सोलर वेंडरों से जोड़ा जाए, ताकि वे लोगों को योजना की जानकारी देने के साथ आवेदन प्रक्रिया में भी मदद कर सकें।उन्होंने प्रत्येक सोलर दीदी को एक चेकलिस्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, जिससे आवेदन जमा करने से पहले जरूरी दस्तावेज और जानकारी की जांच हो सके। इससे पहली बार में ही त्रुटिरहित आवेदन तैयार करने और आवेदन प्रक्रिया को तेज करने में मदद मिलने की उम्मीद हैं।

🟠धीमी प्रगति पर दो सहायक अभियंताओं को नोटिस

बैठक में योजना की धीमी प्रगति को लेकर कलेक्टर ने नाराजगी जताई। उन्होंने राजपुर और वाड्रफनगर विद्युत विभाग के सहायक अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि योजना को प्राथमिकता के साथ लागू किया जा रहा हैं,और संबंधित विभागों को निर्धारित कार्यों में सक्रियता दिखानी होगी। आवेदन बढ़ाने और योजना को लोगों तक पहुंचाने के लिए विभागीय स्तर पर निगरानी भी जारी रहेगी।🟠पीएम सूर्य घर रथ से गांव-गांव पहुंचाई जाएगी जानकारी

कलेक्टर ने जिले में भ्रमण कर रहे पीएम सूर्य घर रथ के माध्यम से अधिक से अधिक क्षेत्रों को कवर करने के निर्देश दिए। इसका उद्देश्य ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों तक योजना की जानकारी पहुंचाना हैं,ताकि लोगों को सौर ऊर्जा के विकल्प और योजना के तहत उपलब्ध प्रक्रिया की जानकारी मिल सके।जनजागरूकता बढ़ने से अधिक परिवार अपने घरों में सोलर पैनल लगवाने के लिए आगे आ सकते हैं। प्रशासन का प्रयास हैं,कि योजना केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि अधिक से अधिक पात्र परिवार इससे जुड़ें।

🟠विभागों के समन्वय से बढ़ाई जाएगी योजना की गति

जिला प्रशासन के अनुसार योजना के क्रियान्वयन में एसडीएम, जनपद सीईओ, जिला मिशन प्रबंधक, विद्युत विभाग, सोलर वेंडर और सोलर दीदियों के बीच समन्वय के साथ काम किया जा रहा हैं। आवेदन प्रक्रिया से लेकर बैंकिंग और सोलर पैनल स्थापना तक संबंधित पक्षों के बीच बेहतर तालमेल बनाने पर जोर दिया जा रहा हैं।प्रशासन की प्राथमिकता योजना की जानकारी हर घर तक पहुंचाने, आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने और सौर ऊर्जा को अधिक परिवारों तक पहुंचाने की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें