जशपुर में ऑपरेशन शंखनाद की कार्रवाई, 9 गौवंश मुक्त,तीन आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क,जशपुर,छत्तीसगढ़,6अक्टूबर2026

जशपुर पुलिस ने गौ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे, ऑपरेशन शंखनाद के तहत कार्रवाई करते हुए 9 गौवंशों को तस्करों के कब्जे से मुक्त कराया हैं। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। मामला सिटी कोतवाली जशपुर थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर का हैं।पुलिस के अनुसार, आरोपी रात के समय गौवंशों को पैदल हांकते हुए झारखंड की ओर ले जा रहे थे। मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर, घेराबंदी की और तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ और जांच के बाद तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया हैं।

🟠रात 9.30 बजे मिली थी पुलिस को सूचना

पुलिस के मुताबिक, 5 अक्टूबर 2026 की रात करीब 9.30 बजे सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली,कि कुछ लोग बड़ी संख्या में गौवंशों को पैदल हांकते हुए झारखंड की ओर ले जा रहे हैं।सूचना को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में लाने के बाद पुलिस टीम तत्काल ग्राम फतेहपुर के लिए रवाना हुई। पुलिस ने मौके पर तीन व्यक्तियों को गौवंशों को तेजी से हांकते हुए देखा। पुलिस के अनुसार, इस दौरान गौवंशों के साथ मारपीट भी की जा रही थी।

🟠घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ा

पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी करते हुए,तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया। उनके कब्जे से 9 नग गौवंश बरामद किए गए। पुलिस ने सभी गौवंशों को सुरक्षित मुक्त कराया।

🟠पकड़े गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार बताई गई हैं

🔸️धनसाय नगेशिया, उम्र 25 वर्ष, ग्राम गोविन्दपुर, थाना जारी, जिला गुमला, झारखंड

🔸️सरवर आलम, उम्र 26 वर्ष, ग्राम डड़गांव, चौकी मनोरा, जिला जशपुर

🔸️मुर्शिद खान, उम्र 38 वर्ष, ग्राम गोविन्दपुर, जिला गुमला, झारखंड

🟠वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने आरोपियों से गौवंशों के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा,लेकिन पुलिस के अनुसार वे कोई वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सके।इसके बाद सिटी कोतवाली जशपुर में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6 और 10 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले को जांच में लिया हैं।

🟠पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, विवेचना के दौरान आरोपियों से पूछताछ की गई। पुलिस का कहना हैं,कि पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।पुलिस ने यह भी बताया कि पकड़े गए आरोपियों से, पूछताछ के आधार पर मामले से जुड़े कुछ अन्य संदिग्धों की पहचान की गई हैं। उनकी तलाश जारी हैं,और पुलिस उनके संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही हैं।

🟠ऑपरेशन शंखनाद के तहत कार्रवाई जारी

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि जशपुर पुलिस गौ तस्करी से, संबंधित गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही हैं। इसके लिए पुलिस के मुखबिर तंत्र को भी मजबूत किया गया हैं।उन्होंने बताया कि कोतवाली पुलिस की कार्रवाई में 9 गौवंशों को मुक्त कराया गया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया हैं। एसएसपी ने कहा,कि गौ तस्करी के खिलाफ ऑपरेशन शंखनाद के तहत कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और ऐसे मामलों में कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

🟠पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका

कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी में सिटी कोतवाली जशपुर के थाना प्रभारी निरीक्षक मोर ध्वज देशमुख, सहायक उप निरीक्षक मनोज साहू, प्रधान आरक्षक सावित्री भगत, आरक्षक उपेंद्र सिंह, रवि राम तथा नगर सैनिक रवि डनसेना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें