रायपुर रोजगार मेले में उमड़ा युवाओं का सैलाब, 5,018 ने कराया पंजीयन,2 हजार से ज्यादा का चयन

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,7अक्टूबर2026

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर लेकर आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के,पहले दिन राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में युवाओं की बड़ी भीड़ देखने को मिली। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से रोजगार की तलाश में पहुंचे युवाओं ने बड़ी संख्या में पंजीयन कराया। मेले के पहले दिन कुल 5,018 प्रतिभागियों ने अपना पंजीयन कराया,जबकि 85 निजी संस्थानों की प्रारंभिक चयन प्रक्रिया में दो हजार से अधिक अभ्यर्थियों का चयन किया गया हैं।रोजगार मेले का उद्देश्य युवाओं को उनकी योग्यता, कौशल और अनुभव के अनुरूप निजी क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों से जोड़ना हैं। एक ही मंच पर बड़ी संख्या में कंपनियों और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं की मौजूदगी से अभ्यर्थियों को सीधे चयन प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिला।

🟠85 संस्थानों ने शुरू की चयन प्रक्रिया

राज्य स्तरीय रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों के 85 निजी संस्थान एवं प्रतिष्ठान शामिल हुए। इन संस्थानों ने अपनी जरूरत के अनुसार अलग-अलग पदों के लिए अभ्यर्थियों की प्रारंभिक चयन प्रक्रिया आयोजित की।युवाओं ने अपनी शैक्षणिक योग्यता और रुचि के अनुसार संबंधित संस्थानों के प्रतिनिधियों से संपर्क किया। कई अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार और चयन की अन्य प्रक्रियाओं में हिस्सा लिया। इससे युवाओं को रोजगार के उपलब्ध विकल्पों को समझने और अपनी योग्यता के अनुसार अवसर तलाशने का मौका मिला।🟠5,018 युवाओं ने कराया पंजीयन

मेले के पहले दिन कुल 5,018 युवाओं का पंजीयन हुआ। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों में रोजगार को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।रोजगार मेले में आने वाले युवाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण अवसर यह रहा,कि उन्हें अलग-अलग कंपनियों तक व्यक्तिगत रूप से पहुंचने के बजाय एक ही स्थान पर कई संस्थानों की चयन प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिला।

🟠योग्यता, कौशल और अनुभव बना चयन का आधार

निजी संस्थानों द्वारा उपलब्ध रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता, कौशल और अनुभव के आधार पर प्रारंभिक चयन किया गया। युवाओं को उनकी क्षमता और संबंधित पद की आवश्यकता के अनुसार चयन प्रक्रिया से गुजरना पड़ा।प्रारंभिक चयन में दो हजार से अधिक अभ्यर्थियों का चयन किया जा चुका हैं। चयनित युवाओं के लिए अब रोजगार मेले का दूसरा दिन महत्वपूर्ण रहेगा।🟠8 अक्टूबर को मिलेगा नियुक्ति पत्र

राज्य स्तरीय रोजगार मेले के दूसरे दिन यानी 8 अक्टूबर को चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सहित मंत्रीगणों की उपस्थिति में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।नियुक्ति पत्र मिलने के साथ ही चयनित युवाओं के लिए रोजगार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव पूरा होगा। इससे युवाओं को अपने करियर की शुरुआत करने और निजी क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

🟠रोजगार और उद्योग के बीच जुड़ाव का मंच

राज्य स्तरीय रोजगार मेले को युवाओं और रोजगार प्रदाता संस्थानों के बीच सीधा संपर्क स्थापित करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं को एक ही जगह पर विभिन्न संस्थानों की जरूरत, पदों और चयन प्रक्रिया की जानकारी मिलती हैं।पहले दिन सामने आए 5,018 पंजीयन और दो हजार से अधिक प्रारंभिक चयन के आंकड़े मेले में युवाओं की बड़ी भागीदारी को दर्शाते हैं। अब चयनित अभ्यर्थियों की नजर 8 अक्टूबर को होने वाले नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें