संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,9अक्टूबर2026
वस्तु एवं सेवा कर (GST) व्यवस्था को अधिक सरल, पारदर्शी और कारोबारियों के अनुकूल बनाने की दिशा में, केंद्र सरकार ने अहम पहल की हैं। GST परिषद की 57वीं बैठक में करदाताओं को राहत देने,छोटी तकनीकी गलतियों पर अनावश्यक कार्रवाई कम करने और कर संबंधी प्रक्रियाओं को आसान बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सिफारिशें की गईं। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने इन प्रस्तावों को कारोबारियों के लिए राहत देने वाला कदम बताया।बैठक में GST से जुड़े आपराधिक प्रावधानों में बदलाव,अभियोजन की सीमा बढ़ाने, जुर्माने में कमी, रिफंड प्रक्रिया को तेज करने और पंजीयन व्यवस्था को सरल बनाने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। इन सिफारिशों का उद्देश्य कारोबारियों को अनुपालन संबंधी परेशानियों से राहत देना और कर प्रशासन में पारदर्शिता बढ़ाना हैं।
🟠गिरफ्तारी और अभियोजन के प्रावधानों में बदलाव की सिफारिश
GST परिषद ने मौजूदा व्यवस्था में गिरफ्तारी से संबंधित प्रावधानों को हटाने और अभियोजन की सीमा बढ़ाने की सिफारिश की हैं। प्रस्ताव के अनुसार, अभियोजन की सीमा को मौजूदा ₹1 करोड़ से बढ़ाकर ₹5 करोड़ करने की बात कही गई हैं।इस बदलाव से छोटे और मध्यम कारोबारियों को कर संबंधी मामलों में राहत मिलने की उम्मीद हैं। हालांकि, इन प्रस्तावों के लागू होने की स्थिति संबंधित कानूनी प्रक्रिया और आधिकारिक अधिसूचना पर निर्भर करेगी।
🟠सामान्य जुर्माने में कमी का प्रस्ताव
परिषद ने सामान्य जुर्माने की अधिकतम राशि ₹25,000 से घटाकर ₹10,000 करने की भी सिफारिश की हैं। इसका उद्देश्य छोटी प्रक्रियात्मक गलतियों के कारण, कारोबारियों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम करना हैं।कर व्यवस्था में सरलता आने से व्यापारियों को नियमों का पालन करने में सुविधा मिल सकती हैं। साथ ही, कर विभाग और करदाताओं के बीच होने वाले अनावश्यक विवादों को कम करने में भी मदद मिलने की संभावना हैं।
🟠रिफंड और पंजीयन प्रक्रिया होगी आसान
बैठक में GST रिफंड की प्रक्रिया तेज करने और पंजीयन संबंधी औपचारिकताओं को सरल बनाने पर भी जोर दिया गया। परिषद ने रिफंड के मामलों में समयबद्ध प्रक्रिया तथा पात्र कारोबारियों को राहत देने के उपायों पर विचार किया।इसके अलावा, छोटे कारोबारियों और ई-कॉमर्स के माध्यम से,सामान बेचने वाले विक्रेताओं के लिए पंजीयन प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने की दिशा में भी सिफारिशें की गईं। इससे छोटे व्यापारियों को डिजिटल बाजार से जुड़ने में मदद मिल सकती हैं।
🟠कर अनुपालन और जांच व्यवस्था में पारदर्शिता पर जोर
GST परिषद ने कर संबंधी नोटिस और कार्यवाही की प्रक्रिया में एकरूपता लाने पर भी जोर दिया। वस्तुओं की आवाजाही के दौरान जांच को ठोस सूचना और निर्धारित प्रक्रिया से जोड़ने का उद्देश्य कारोबारियों को अनावश्यक परेशानी से बचाना हैं।परिषद की सिफारिशों में छोटे उपभोक्ता-केंद्रित कारोबारों के लिए विशेष योजना पर सैद्धांतिक सहमति का विषय भी शामिल हैं। इसके तहत ₹5 करोड़ तक के कारोबार वाले पात्र व्यवसायों को राहत देने की संभावनाओं पर विचार किया गया।
🟠1 अप्रैल 2027 से लागू होने का लक्ष्य
GST परिषद की इन सिफारिशों को लागू करने के लिए आवश्यक कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी करनी होगी। प्रस्तावित बदलावों के लिए 1 अप्रैल 2027 की तारीख का लक्ष्य रखा गया हैं। इसलिए कारोबारियों को अंतिम नियमों और आधिकारिक अधिसूचनाओं पर नजर बनाए रखनी चाहिए।GST व्यवस्था में प्रस्तावित बदलावों का उद्देश्य कारोबारियों के लिए नियमों का पालन आसान बनाना, रिफंड में देरी कम करना और कर संबंधी मामलों में अनावश्यक कानूनी उलझनों को घटाना हैं। हालांकि, सिफारिशों और लागू नियमों के बीच अंतर को ध्यान में रखना जरूरी हैं। अंतिम राहत और उसके दायरे की पुष्टि संबंधित अधिसूचनाओं के बाद ही होगी।












