न्यूज डेस्क,जशपुर,छत्तीसगढ़,12अक्टूबर2026
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में गौ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे,ऑपरेशन शंखनाद के तहत लोदाम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से चार गौवंशों को मुक्त कराया हैं। मामले में झारखंड निवासी 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया हैं। पुलिस के अनुसार, संदिग्ध पिकअप चालक ने जांच के दौरान वाहन रोकने के बजाय तेज गति से भागने की कोशिश की। इसी दौरान भलमंडा के पास नेशनल हाईवे पर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर चालक को हिरासत में लिया और वाहन से चार गौवंश बरामद किए।पुलिस ने गौवंशों के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन आरोपी उन्हें प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया हैं।
🟠मुखबिर की सूचना पर नेशनल हाईवे पर शुरू हुई जांच
जशपुर पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 11 और 12 अक्टूबर 2026 की दरमियानी रात लोदाम थाना पुलिस की टीम रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान 12 अक्टूबर की सुबह करीब 3 बजे मुखबिर से सूचना मिली, कि जशपुर की ओर से एक पिकअप वाहन में गौवंशों को भरकर झारखंड की ओर ले जाया जा रहा हैं।सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और नेशनल हाईवे पर पतराटोली के पास संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की। पुलिस को संदिग्ध वाहन का इंतजार था। सुबह करीब 4 बजे जशपुर की ओर से एक पिकअप आता दिखाई दिया, जिसे रोकने का प्रयास किया गया।
🟠पुलिस को देखकर भागा चालक, भलमंडा के पास पलटा वाहन
पुलिस के मुताबिक, पिकअप चालक ने वाहन रोकने के बजाय उसकी गति बढ़ा दी और वहां से भागने लगा। संदेह के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल वाहन का पीछा किया।पुलिस को पीछे आता देख चालक ने भलमंडा के पास नेशनल हाईवे पर वाहन से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर चालक को हिरासत में लिया।वाहन की तलाशी लेने पर उसमें चार गौवंश लोड मिले। पुलिस ने सभी गौवंशों को सकुशल बाहर निकलवाया। इसके बाद पशु चिकित्सक से उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया,ताकि उनकी स्थिति का आकलन किया जा सके।
🟠झारखंड निवासी 24 वर्षीय युवक गिरफ्तार
पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति में गिरफ्तार आरोपी की पहचान नजरुल अंसारी, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम पनसो, कोटमा, जिला गुमला, झारखंड के रूप में दी गई हैं। हालांकि, विज्ञप्ति के विवरण में एक स्थान पर नाम की वर्तनी ‘नजमुल अंसारी’ भी लिखी गई हैं।पुलिस के अनुसार, आरोपी से गौवंशों के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया,लेकिन वह दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद लोदाम थाने में अपराध क्रमांक 44/2026 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4,6 और 10 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(क)(घ) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया हैं। पुलिस के मुताबिक, मामले में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
🟠तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन जब्त
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गौवंशों के परिवहन में, इस्तेमाल किए जा रहे पिकअप वाहन क्रमांक JH-13F-1745 को जब्त कर लिया हैं। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया हैं।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी लोदाम निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू, सहायक उप निरीक्षक बालकृष्ण भगत, आरक्षक बूटा सिंह, जगजीवन यादव और जशवंत मिंज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
🟠गौ तस्करी और पशु क्रूरता के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी: एसएसपी
डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस गौ तस्करी और पशु क्रूरता के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही हैं। उन्होंने कहा,कि जिले में इस तरह की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।पुलिस के अनुसार, ऑपरेशन शंखनाद के तहत अवैध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही हैं। लोदाम क्षेत्र में की गई यह कार्रवाई मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई,जिसमें चार गौवंशों को बरामद कर पशु चिकित्सक से उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।












