संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,13नवंबर2026
जिंदगी में मुश्किलें कितनी भी बड़ी क्यों न हों,अगर हौसला मजबूत हो तो मंजिल तक पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता। छत्तीसगढ़ के दो पैरा खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, संघर्ष और अदम्य इच्छाशक्ति से इस बात को सच कर दिखाया हैं। कभी देश की सुरक्षा के लिए नक्सल विरोधी अभियान में तैनात रहे तोमन कुमार ने एक आईईडी विस्फोट में अपना बायां पैर गंवा दिया था,लेकिन उन्होंने जिंदगी से हार नहीं मानी। कठिन परिस्थितियों को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया और खेल के मैदान में वापसी कर एशियन पैरा गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीत लिया। वहीं,बचपन से क्लब फुट की चुनौती का सामना कर रहे बिलासपुर के अभिजीत सखूजा ने पैरा बैडमिंटन में कांस्य पदक हासिल कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया।दोनों खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने, 12 नवंबर को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में उन्हें सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने तोमन कुमार को 51 लाख रुपये और अभिजीत सखूजा को 31 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। इस तरह दोनों खिलाड़ियों को कुल 82 लाख रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने दोनों को शाल और बस्तर कला का प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया और उनके संघर्ष तथा उपलब्धियों की सराहना की।
🟠नक्सली हमले ने बदली जिंदगी, लेकिन तोमन का हौसला नहीं टूटा
बालोद जिले के ग्राम नवागांव निवासी तोमन कुमार की, सफलता के पीछे संघर्ष की लंबी कहानी है। वे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की कोबरा बटालियन में कार्यरत थे और देश की सुरक्षा के लिए नक्सल विरोधी अभियानों में अपनी सेवाएं दे रहे थे। वर्ष 2022 में झारखंड में अभियान के दौरान हुए आईईडी विस्फोट में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में उनका बायां पैर चला गया।यह घटना किसी भी व्यक्ति की जिंदगी को पूरी तरह बदल सकती थी,लेकिन तोमन कुमार ने हिम्मत नहीं छोड़ी। शारीरिक चुनौती के बावजूद उन्होंने आगे बढ़ने का फैसला किया और अपने जीवन को नई दिशा देने के लिए खेल को चुना। वर्ष 2023 में उन्होंने पैरा तीरंदाजी का अभ्यास शुरू किया। लगातार मेहनत,अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ उन्होंने अपनी प्रतिभा को निखारा।उनकी यही मेहनत एशियन पैरा गेम्स 2026 में रंग लाई, जहां उन्होंने पैरा तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीतकर देश और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया। तोमन की यह उपलब्धि केवल एक पदक की जीत नहीं, बल्कि मुश्किल हालात के सामने हार न मानने की मिसाल बन गई हैं।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तोमन कुमार के साहस और देश के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा,कि देश की सेवा करते हुए गंभीर हादसे का सामना करने के बाद भी तोमन ने अपने हौसले को कमजोर नहीं पड़ने दिया। उनकी उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक हैं।
🟠बचपन की शारीरिक चुनौती को बनाया ताकत, अभिजीत ने जीता कांस्य
बिलासपुर के अभिजीत सखूजा की उपलब्धि भी संघर्ष और आत्मविश्वास की कहानी हैं। अभिजीत बचपन से क्लब फुट की चुनौती का सामना कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्होंने खेल के प्रति अपनी रुचि को बनाए रखा और पैरा बैडमिंटन में अपनी पहचान बनाने के लिए लगातार प्रयास किया।कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास के दम पर अभिजीत ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में कांस्य पदक हासिल किया। उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार और शहर को गौरवान्वित किया, बल्कि छत्तीसगढ़ को अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर नई पहचान दिलाई।अभिजीत की उपलब्धि यह संदेश देती हैं,कि शारीरिक चुनौतियां किसी व्यक्ति के सपनों की सीमा तय नहीं करतीं। मजबूत इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयास से हर मुश्किल को पार किया जा सकता हैं।
🟠मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को दी 82 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि
🔸️मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोनों खिलाड़ियों की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों को सम्मान देते हुए कुल 82 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।
🔸️तोमन कुमार: एशियन पैरा गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने पर 51 लाख रुपये।
🔸️अभिजीत सखूजा: एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने पर 31 लाख रुपये।
मुख्यमंत्री ने कहा,कि दोनों खिलाड़ियों ने अपने संघर्ष, समर्पण और खेल प्रतिभा से छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया हैं। उनकी सफलता प्रदेश के युवाओं को यह प्रेरणा देती हैं, कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी लक्ष्य के प्रति समर्पण बनाए रखा जाए तो सफलता हासिल की जा सकती हैं।उन्होंने कहा,कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। खिलाड़ियों को प्रोत्साहन, प्रशिक्षण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
🟠अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए भी खिलाड़ियों को मिलेगी सहायता
मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर भी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने बताया,कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग की योजनाओं के तहत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर,पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए 3 लाख रुपये तक की टीए-डीए सहायता प्रदान की जाती हैं।इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को आर्थिक सहयोग देना और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए प्रोत्साहित करना हैं। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि तोमन कुमार और अभिजीत सखूजा भविष्य में भी अपनी मेहनत और प्रतिभा से प्रदेश तथा देश का नाम रोशन करेंगे।
🟠अरुण साव ने कहा खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
कार्यक्रम में मौजूद उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा,कि उनकी उपलब्धियां पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात हैं। उन्होंने कहा,कि प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए बेहतर अवसर और सुविधाएं विकसित की जा रही हैं,ताकि यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।अरुण साव ने प्रधानमंत्री के संदेश ‘जितना खेलेंगे, उतना ही खिलेंगे’ का उल्लेख करते हुए कहा कि खेलों में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी जरूरी हैं। सरकार का प्रयास हैं,कि प्रदेश की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए उचित मंच और संसाधन मिलें।
🟠खिलाड़ियों के परिवारजन भी रहे मौजूद
सम्मान समारोह में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार, संचालक खेल आकांक्षा शिक्षा खलखो सहित दोनों खिलाड़ियों के परिवारजन उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने सभी को बधाई देते हुए,खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।एशियन पैरा गेम्स में, तोमन कुमार का स्वर्ण और अभिजीत सखूजा का कांस्य पदक छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि हैं। दोनों खिलाड़ियों ने साबित किया हैं,कि सफलता की राह में चुनौतियां जरूर आती हैं, लेकिन मजबूत इरादों के सामने वे कभी बड़ी बाधा नहीं बन सकतीं।












