अर्पित तिवारी,रामानुजगंज,छत्तीसगढ़,13नवंबर2026
बलरामपुर जिले के रामानुजगंज स्थित ऐतिहासिक मां महामाया मंदिर परिसर में,एक अतिरिक्त कक्ष पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का कार्यालय लिखे जाने को लेकर विवाद सामने आया हैं। मंदिर परिसर में संगठन का नाम लिखे जाने के बाद स्थानीय लोगों और पुजारी ने कड़ी आपत्ति जताई। गुरुवार को विरोध के बीच लोगों ने दीवार पर लिखे गए नाम को स्वयं मिटा दिया। इस घटना के बाद मंदिर परिसर में बने अतिरिक्त कमरों के उपयोग और उनके प्रबंधन को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं, विवाद के बीच मंदिर के समग्र विकास और सौंदर्यीकरण के लिए इसे ‘महामाया कॉरिडोर’ के रूप में विकसित करने की मांग भी उठने लगी हैं।
🟠सार्वजनिक उपयोग के लिए बने कमरे पर संगठन का नाम लिखने से नाराजगी
स्थानीय लोगों के अनुसार,मां महामाया मंदिर परिसर में बनाए गए अतिरिक्त कमरे शहर के वरिष्ठ समाजसेवियों के सहयोग से तैयार किए गए थे। इन कमरों के निर्माण का उद्देश्य धार्मिक, सामाजिक और सार्वजनिक आयोजनों के लिए लोगों को सुविधा उपलब्ध कराना था। बताया जाता हैं,कि लंबे समय से इन कमरों का उपयोग शादी-विवाह, सामाजिक बैठकों और विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए किया जाता रहा हैं। अलग-अलग राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों को भी आवश्यकता के अनुसार यहां आयोजन करने के लिए स्थान मिलता रहा हैं।ऐसे में मंदिर परिसर के एक अतिरिक्त कक्ष पर ABVP कार्यालय लिखे जाने के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध जताया। उनका कहना है कि जिस स्थान का निर्माण सार्वजनिक और धार्मिक गतिविधियों के लिए हुआ हैं,उसे किसी एक संगठन के कार्यालय के रूप में प्रदर्शित करना उचित नहीं हैं। विरोध कर रहे लोगों ने आशंका जताई कि इस तरह किसी संगठन के नाम से कमरे की पहचान तय होने पर भविष्य में उसके उपयोग और अधिकार को लेकर विवाद पैदा हो सकता हैं।इसी आपत्ति के बाद गुरुवार को स्थानीय लोगों ने दीवार पर लिखे ABVP कार्यालय के नाम को मिटा दिया। घटना के बाद मंदिर परिसर के कमरों के उपयोग को लेकर चर्चा तेज हो गई हैं।
🟠नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष प्रतीक सिंह ने उठाया सार्वजनिक उपयोग का मुद्दा
इस पूरे मामले में नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष प्रतीक सिंह ने भी आपत्ति जताई हैं। उनका कहना हैं,कि मंदिर परिसर के अतिरिक्त कमरे समाजसेवियों के सहयोग से सार्वजनिक और धार्मिक आयोजनों के लिए बनाए गए थे। ऐसे में इनका उपयोग किसी एक संगठन तक सीमित नहीं होना चाहिए। सभी सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों को आवश्यकता के अनुसार इन सुविधाओं का लाभ मिलना चाहिए।
🟠बाइट – प्रतीक सिंह, नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष
🟠मंदिर के पुजारी ने भी जताई नाराजगी, भूमि को लेकर भी चर्चा
मंदिर के पुजारी जितेंद्र पांडे ने भी अतिरिक्त कक्ष पर संगठन का नाम लिखे जाने को लेकर आपत्ति जताई हैं। मंदिर परिसर से जुड़े इस मामले में उन्होंने अपनी बात रखी और परिसर की व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए।वहीं, राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार मंदिर परिसर और उसके आसपास करीब 1.94 एकड़ भूमि दर्ज होने की जानकारी सामने आई हैं। ऐसे में मंदिर की भूमि, परिसर में बने कमरों और उनके उपयोग को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई हैं। स्थानीय लोगों की मांग हैं,कि मंदिर परिसर से जुड़ी संपत्ति और सुविधाओं के प्रबंधन को लेकर स्पष्ट व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार का विवाद न हो।
🟠बाइट – जितेंद्र पांडे, पुजारी
🟠विवाद के बीच महामाया कॉरिडोर बनाने की मांग ने पकड़ा जोर
मंदिर परिसर में अतिरिक्त कक्ष को लेकर शुरू हुए,विवाद के बीच अब मां महामाया मंदिर के विकास का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया जा रहा हैं। नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष प्रतीक सिंह ने मांग की हैं,कि ऐतिहासिक मां महामाया मंदिर को ‘महामाया कॉरिडोर’ के रूप में विकसित किया जाए। इसके तहत मंदिर परिसर का व्यवस्थित विकास और सौंदर्यीकरण कराया जाए,ताकि श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।उनका कहना हैं,कि मंदिर परिसर का समुचित विकास होने से धार्मिक गतिविधियों को बेहतर व्यवस्था मिलेगी और परिसर में उपलब्ध संसाधनों का उपयोग भी सुव्यवस्थित तरीके से किया जा सकेगा। उन्होंने मंदिर परिसर में बने अतिरिक्त कमरों को सार्वजनिक और सामाजिक कार्यों के लिए सुरक्षित रखने की मांग भी उठाई हैं।
🟠गरीब परिवारों के विवाह के लिए हो निःशुल्क व्यवस्था
प्रतीक सिंह ने यह भी मांग की हैं,कि मंदिर परिसर में बने कमरों का उपयोग गरीब और जरूरतमंद परिवारों के विवाह जैसे सामाजिक आयोजनों के लिए किया जाए। ऐसे परिवारों को निःशुल्क अथवा न्यूनतम शुल्क पर स्थान उपलब्ध कराने की व्यवस्था होनी चाहिए। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सामाजिक आयोजनों के लिए सुविधा मिल सकेगी।उनकी मांग हैं,कि मंदिर परिसर का उपयोग धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ जनहित से जुड़े सामाजिक कार्यों के लिए भी किया जाए, ताकि यह स्थान पूरे शहर के लोगों के लिए उपयोगी बना रहे।
🟠अब प्रशासन के रुख का इंतजार, मंदिर परिसर की व्यवस्था पर उठे सवाल
रामानुजगंज के मां महामाया मंदिर परिसर में सामने आया यह विवाद अब केवल दीवार पर संगठन का नाम लिखे जाने तक सीमित नहीं हैं। इसके साथ सार्वजनिक उपयोग के लिए बने कमरों की व्यवस्था,मंदिर परिसर की संपत्ति और भविष्य में इसके विकास जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे भी जुड़ गए हैं।स्थानीय लोगों और पुजारी की आपत्ति के बाद अब सबकी निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं। लोगों की मांग हैं,कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कमरों के उपयोग और प्रबंधन को लेकर स्पष्ट नियम बनाए जाएं। साथ ही मंदिर के विकास,सौंदर्यीकरण और महामाया कॉरिडोर की मांग पर भी पहल हो।फिलहाल इस मामले में ABVP का आधिकारिक पक्ष और स्थानीय प्रशासन की प्रतिक्रिया सामने आना बाकी हैं। ऐसे में संबंधित पक्षों का पक्ष और प्रशासन का अगला कदम इस विवाद में महत्वपूर्ण होगा।












