अर्पित तिवारी,रामानुजगंज,छत्तीसगढ़,13नवंबर2026
आस्था,परंपरा और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक ग्राम कंचननगर का 42वां लक्ष्मी पूजन समारोह,इस वर्ष भी श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित किया गया। विगत 42 वर्षों से लगातार चली आ रही इस धार्मिक परंपरा ने क्षेत्र में अपनी एक विशेष पहचान बनाई हैं। हर वर्ष आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र हैं,बल्कि स्थानीय लोगों को एक साथ जोड़ने और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का भी माध्यम बना हुआ हैं।इसी क्रम में कल रात्रि आयोजित भव्य लक्ष्मी पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में, शामिल होकर माँ काली की प्रतिमा का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। इस दौरान माँ काली एवं माँ मनसा देवी के चरणों में शीश नवाकर समस्त क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की गई।
🟠तीन दिवसीय डांस प्रतियोगिता का हुआ समापन, बच्चों की प्रतिभा को सराहा
लक्ष्मी पूजन समारोह के अवसर पर पिछले तीन दिनों से, बच्चों के लिए डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा था। प्रतियोगिता में बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित कर सम्मानित किए जाने पर आयोजन समिति के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।इस अवसर पर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभाशाली बच्चों की सराहना करते हुए,उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। बच्चों के लिए इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ आत्मविश्वास और रचनात्मकता को भी प्रोत्साहित करते हैं। ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनते हैं।
🟠माँ मनसा देवी मंदिर में शेड निर्माण के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा
कार्यक्रम के दौरान ग्राम कंचननगर स्थित माँ मनसा देवी मंदिर के विकास को लेकर विशेष घोषणा की गई। मंदिर के प्रति लंबे समय से सेवा और विकास कार्यों में सहयोग देने की भावना रही हैं। इसी उद्देश्य से श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में शेड निर्माण के लिए ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) देने की घोषणा की गई।मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता हैं। ऐसे में परिसर में शेड का निर्माण होने से पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए आने वाले लोगों को सुविधा मिलने की उम्मीद हैं। धार्मिक स्थलों पर बुनियादी सुविधाओं का विकास श्रद्धालुओं के लिए उपयोगी होने के, साथ-साथ मंदिर परिसर को व्यवस्थित बनाने में भी सहायक होता हैं।
🟠माँ काली मंदिर निर्माण के लिए 100 बोरी सीमेंट देने का ऐलान
माँ मनसा देवी मंदिर में शेड निर्माण के साथ ही माँ काली मंदिर के निर्माण कार्य में सहयोग देने की भी घोषणा की गई। इसके लिए अपनी ओर से 100 बोरी सीमेंट उपलब्ध कराने का ऐलान किया गया। इस घोषणा के माध्यम से क्षेत्र के धार्मिक स्थल के निर्माण कार्य में सहयोग देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।धार्मिक स्थल केवल पूजा-अर्चना के केंद्र नहीं होते, बल्कि वे समाज की आस्था, परंपरा और सामूहिक पहचान से भी जुड़े होते हैं। ऐसे स्थलों के विकास में सहयोग देना सामाजिक सहभागिता का महत्वपूर्ण उदाहरण हैं। कंचननगर में की गई इन घोषणाओं से मंदिर विकास के कार्यों को आगे बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद हैं।
🟠कंचननगर क्रिकेट टूर्नामेंट के प्रथम पुरस्कार की भी उठाएंगे जिम्मेदारी
धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों के साथ युवाओं को खेल के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने की दिशा में भी मंच से घोषणा की गई। कंचननगर में आयोजित होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट का प्रथम पुरस्कार अपनी ओर से देने का ऐलान किया गया।इस पहल से स्थानीय क्रिकेट खिलाड़ियों और युवाओं को प्रोत्साहन मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में क्रिकेट सहित विभिन्न खेलों के प्रति युवाओं का उत्साह लगातार देखने को मिलता हैं। ऐसे आयोजनों में सहयोग मिलने से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर मिलता हैं। प्रथम पुरस्कार की जिम्मेदारी लेने की घोषणा से टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह बढ़ने की उम्मीद हैं।
🟠धार्मिक परंपराओं के संरक्षण के साथ जनसेवा का संकल्प
कार्यक्रम के दौरान अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा गया, कि क्षेत्र के धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों का विकास, सांस्कृतिक परंपराओं का संरक्षण और युवाओं को आगे बढ़ाने वाले आयोजनों को प्रोत्साहित करना हमेशा प्राथमिकता में रहेगा। समाज से जुड़कर किए जाने वाले छोटे-बड़े प्रयास क्षेत्र के विकास और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत बनाते हैं।कंचननगर में आयोजित इस धार्मिक समारोह में एक ओर 42 वर्षों पुरानी परंपरा के प्रति लोगों की श्रद्धा देखने को मिली, वहीं दूसरी ओर मंदिरों के विकास और खेल गतिविधियों को सहयोग देने की घोषणाओं ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।अंत में माँ काली एवं माँ मनसा देवी से समस्त क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की गई।
जय माँ काली। जय माँ मनसा देवी।











