15 नवंबर से सारंगढ़-बिलाईगढ़ में शुरू होगी धान खरीदी,104 केंद्रों पर होगी व्यवस्था,किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल

न्यूज डेस्क,सारंगढ़,छत्तीसगढ़,13नवंबर2026

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में,खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत,समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। आगामी 15 नवंबर से जिले के 104 उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी शुरू होगी। किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए अधिक सुविधा मिले,इसके लिए शासन ने 9 नए धान खरीदी केंद्रों को मंजूरी दी हैं। इसके साथ ही जिले में खरीदी केंद्रों की संख्या 95 से बढ़कर 104 हो गई हैं। प्रशासन का लक्ष्य हैं,कि खरीदी प्रक्रिया व्यवस्थित,पारदर्शी और किसान हितैषी रहे,ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने समय-सीमा की बैठक में धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा करते हुए,संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा,कि धान खरीदी शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं। इसलिए सभी केंद्रों में समय पर खरीदी शुरू होनी चाहिए और किसानों को मिलने वाली सुविधाओं में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

🟠3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से होगी खरीदी

शासन द्वारा किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदा जाएगा। इसके साथ ही प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया हैं,कि खरीदी का लाभ वास्तविक पंजीकृत किसानों तक पहुंचे, इसके लिए पूरी प्रक्रिया पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। खासतौर पर छोटे किसानों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उन्हें अपनी उपज बेचने के लिए अधिक इंतजार न करना पड़े।

🟠70 प्रतिशत टोकन तुहर टोकन ऐप से होंगे जारी

धान खरीदी के लिए टोकन व्यवस्था को भी व्यवस्थित किया गया हैं। कुल टोकन में 70 प्रतिशत टोकन ‘तुहर टोकन’ मोबाइल ऐप के माध्यम से और 30 प्रतिशत टोकन समिति स्तर पर जारी किए जाएंगे। इससे किसानों को टोकन प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी। वहीं,पिछले वर्ष धान बेच चुके लेकिन इस वर्ष पंजीयन नहीं करा पाए किसानों का पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।

🟠104 केंद्रों में नोडल अधिकारी करेंगे 36 बिंदुओं पर निरीक्षण

खरीदी शुरू होने से पहले सभी 104 उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाओं की जांच की जाएगी। इसके लिए प्रत्येक केंद्र में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। अधिकारियों को 15 नवंबर से पहले केंद्रों का निरीक्षण कर शासन की निर्धारित 36 बिंदुओं वाली चेकलिस्ट के अनुसार रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। इसमें केंद्रों की तैयारियों और आवश्यक व्यवस्थाओं का परीक्षण किया जाएगा। किसी भी प्रकार की कमी या अनियमितता मिलने पर तत्काल कलेक्टर को जानकारी देना अनिवार्य होगा।

🟠बारदाने और तिरपाल की व्यवस्था पूरी करने के निर्देश

प्रशासनिक समीक्षा के दौरान बताया गया कि सभी खरीदी केंद्रों में बारदाने पहुंच चुके हैं। इनमें 50 प्रतिशत नए और 50 प्रतिशत पुराने बारदाने शामिल हैं। मौसम में बदलाव और बारिश की संभावना को देखते हुए धान को सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त तिरपाल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा किसानों के बैठने के लिए उचित स्थान, पेयजल और स्वच्छ शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया हैं।

🟠बाहरी धान की आवक रोकने सक्रिय हुए बैरियर

धान खरीदी के दौरान दूसरे क्षेत्रों से अवैध रूप से धान लाकर बेचने की आशंका को देखते हुए,प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी हैं। बाहरी धान की आवक रोकने के लिए मंडी और वन विभाग के बैरियर सक्रिय कर दिए गए हैं। इन स्थानों पर आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही हैं। साथ ही कोचियों और बिचौलियों की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं,ताकि खरीदी व्यवस्था का दुरुपयोग न हो और वास्तविक किसानों को ही इसका लाभ मिल सके।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने किसानों से भी सतर्क रहने की अपील की हैं। उन्होंने कहा,कि किसान अपनी ऋण पुस्तिका किसी अन्य व्यक्ति को न दें, क्योंकि इसका गलत इस्तेमाल किया जा सकता हैं। किसानों को अपने दस्तावेजों की सुरक्षा रखने और खरीदी प्रक्रिया में स्वयं भाग लेने की सलाह दी गई हैं।

🟠विकास कार्यों और विभागीय योजनाओं की भी हुई समीक्षा

बैठक में धान खरीदी के साथ जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई। भिखमपुरा, बैगिनडीह, चंदलीडीह और राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े कार्यों की प्रगति पर चर्चा हुई। इसके अलावा सड़क मरम्मत, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, तेजस पीएससी प्रशिक्षण,पीएम सूर्यघर योजना,सीएम हेल्पलाइन, जनगणना कार्य और छात्रावासों के निरीक्षण की स्थिति की जानकारी ली गई।कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने और योजनाओं के क्रियान्वयन में नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए। बैठक में वन मंडलाधिकारी पुष्पलता टंडन, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक, जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी, एसडीएम दशरथ राजपूत एवं शिक्षा शर्मा, डिप्टी कलेक्टर शंकर सिन्हा, वर्षा बंसल, विजय राणा सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें