छठ महापर्व पर सेवा की अनूठी मिसाल,अंकित गुप्ता और प्रियंका गुप्ता ने 501 गट्ठा आम की लकड़ी का किया निःशुल्क वितरण

अर्पित तिवारी,रामानुजगंज,छत्तीसगढ़,13नवंबर2026

लोक आस्था, श्रद्धा और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर रामानुजगंज में,सामाजिक सेवा और धार्मिक आस्था का सराहनीय उदाहरण देखने को मिला। छठ व्रतधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए,साहू समाज युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता अंकित गुप्ता तथा उनकी धर्मपत्नी प्रियंका गुप्ता ने 501 गट्ठा आम की लकड़ी का निःशुल्क वितरण किया। उनकी इस पहल से नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे छठ व्रतियों को पूजा की तैयारियों में बड़ी सुविधा मिली।नगर के गांधी मैदान में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत, आम की लकड़ी वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अंकित गुप्ता और उनकी धर्मपत्नी प्रियंका गुप्ता ने भगवान सूर्यदेव के चित्र पर माल्यार्पण एवं विधिवत पूजा-अर्चना कर की। इसके पश्चात उपस्थित छठ व्रतधारियों को आम की लकड़ी निःशुल्क वितरित की गई। वितरण के दौरान नगर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और इस पहल का लाभ उठाया।

🟠छठ पूजा की परंपरा को ध्यान में रखकर की गई विशेष व्यवस्था

छठ महापर्व भारतीय संस्कृति और लोक आस्था का प्रमुख पर्व हैं। इस दौरान शुद्धता, पवित्रता और पारंपरिक रीति-रिवाजों का विशेष महत्व होता हैं। व्रतधारी भगवान सूर्यदेव और छठी मैया को अर्पित किए जाने वाले प्रसाद को पारंपरिक रूप से आम की लकड़ी से तैयार करते हैं। ऐसे में पूजा के लिए आम की लकड़ी की व्यवस्था करना प्रत्येक व्रती परिवार की महत्वपूर्ण तैयारियों में शामिल होता हैं।इसी आवश्यकता को समझते हुए अंकित गुप्ता ने इस वर्ष पहली बार विशेष पहल करते हुए 501 गट्ठा आम की लकड़ी उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। इसका उद्देश्य छठ व्रतधारियों को बिना किसी आर्थिक बोझ के पूजा की आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना था। गांधी मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से नगर के साथ आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को भी निःशुल्क लकड़ी वितरित की गई।🟠धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश

अंकित गुप्ता एवं प्रियंका गुप्ता की इस पहल को स्थानीय नागरिकों ने सराहनीय बताया। लोगों का कहना था,कि धार्मिक पर्व केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं होते,बल्कि ऐसे अवसर समाज में सहयोग,अपनत्व और सेवा भावना को भी मजबूत करते हैं। छठ जैसे पवित्र महापर्व पर व्रतधारियों की जरूरत को ध्यान में रखकर आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना जनसेवा की सकारात्मक मिसाल हैं।इस पहल से जहां व्रतधारियों को प्रसाद तैयार करने के लिए आम की लकड़ी उपलब्ध हुई,वहीं समाज में आपसी सहयोग और धार्मिक परंपराओं के प्रति सम्मान का संदेश भी पहुंचा। उपस्थित लोगों ने अंकित गुप्ता एवं प्रियंका गुप्ता के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए,भविष्य में भी ऐसे सामाजिक आयोजनों को प्रोत्साहित करने की बात कही।

🟠कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों की रही सहभागिता

गांधी मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में मीरा गुप्ता, विकास दुबे, मनोज तिवारी, पवन पांडे, विनय पांडेय, पार्षद पवन गुप्ता, पार्षद सुमित गुप्ता, विष्णु पांडेय, उज्ज्वल तिवारी, विकास गुप्ता, अमित गुप्ता, प्रकाश मालाकार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं छठ व्रतधारी उपस्थित रहे।रामानुजगंज में आयोजित यह सेवा कार्यक्रम छठ महापर्व की धार्मिक भावना के साथ सामाजिक सहयोग और जनसेवा की भावना को भी मजबूत करने वाला रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें