संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,13नवंबर2026
छत्तीसगढ़ की पहचान उसकी समृद्ध जनजातीय संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं और ऐतिहासिक विरासत से हैं। यहां की जनजातीय जीवनशैली प्रकृति के साथ सामंजस्य, सामाजिक एकजुटता और पारंपरिक ज्ञान का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करती हैं। जनजातीय गौरव दिवस इसी विरासत, जनजातीय समाज के संघर्ष और योगदान को सम्मान देने का महत्वपूर्ण अवसर हैं। पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा,कि जनजातीय समाज ने सदियों से जल,जंगल और जमीन का संरक्षण करते हुए अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं को जीवित रखा हैं। इस अमूल्य विरासत को सुरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी हैं।
🟠जनजातीय नायकों का संघर्ष देश के लिए प्रेरणास्रोत
मंत्री अग्रवाल ने कहा,कि प्रतिवर्ष 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाता हैं। भगवान बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश शासन के अन्याय और शोषण के विरुद्ध संघर्ष कर जनजातीय समाज को, अपने अधिकारों और अस्मिता की रक्षा के लिए जागरूक किया। उनका जीवन साहस,स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण का प्रतीक हैं।उन्होंने छत्तीसगढ़ के महान जनजातीय नायकों शहीद वीर नारायण सिंह और भूमकाल विद्रोह के महानायक वीर गुंडाधुर के योगदान को भी याद किया। इन वीरों ने अन्याय और शोषण के विरुद्ध संघर्ष करते हुए,समाज में स्वाभिमान और अधिकारों की चेतना जगाई। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों को अपनी संस्कृति और मातृभूमि के सम्मान की प्रेरणा देता रहेगा।
🟠बस्तर से सरगुजा तक संस्कृति की अनूठी पहचान
मंत्री ने कहा कि बस्तर, सरगुजा, जशपुर, कांकेर, नारायणपुर और दंतेवाड़ा जैसे जनजातीय अंचल अपनी विशिष्ट परंपराओं के लिए प्रसिद्ध हैं। गोंड, मुरिया, माड़िया, हल्बा, उरांव, कंवर, बैगा और पहाड़ी कोरवा समुदायों ने अपनी सांस्कृतिक पहचान को पीढ़ी-दर-पीढ़ी सुरक्षित रखा हैं। बस्तर दशहरा, गोंचा पर्व और मड़ई मेले जनजातीय आस्था एवं सामूहिक सहभागिता के महत्वपूर्ण उदाहरण हैं। गौर नृत्य, करमा, सैला और सुआ जैसे लोकनृत्य तथा ढोल-मांदर की पारंपरिक धुनें प्रदेश की सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाती हैं।
🟠जनजातीय कला और पर्यटन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
बस्तर की ढोकरा कला,लौह शिल्प,काष्ठ शिल्प और बांस शिल्प जनजातीय कलाकारों की रचनात्मकता का परिचय देते हैं। मंत्री ने कहा,कि इन कलाओं को संरक्षण देने के साथ कलाकारों और शिल्पकारों को बेहतर पहचान एवं आजीविका के अवसर उपलब्ध कराना आवश्यक हैं।उन्होंने बताया,कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनजातीय संस्कृति और लोककलाओं के संरक्षण के लिए प्रयासरत हैं। चित्रकोट, तीरथगढ़, कांगेर घाटी, मैनपाट और जशपुर जैसे पर्यटन स्थलों को स्थानीय संस्कृति से जोड़कर विकसित करने की अपार संभावनाएं हैं। समुदाय आधारित पर्यटन, होम-स्टे, स्थानीय गाइड, पारंपरिक व्यंजन और हस्तशिल्प के माध्यम से जनजातीय क्षेत्रों में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ाए जा सकते हैं।
🟠नई पीढ़ी तक पहुंचे जनजातीय इतिहास और परंपराएं
मंत्री अग्रवाल ने कहा,कि जनजातीय इतिहास, लोकगाथाओं, लोकभाषाओं और पारंपरिक ज्ञान का दस्तावेजीकरण जरूरी हैं। विद्यालयों, महाविद्यालयों और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से युवाओं को जनजातीय नायकों के संघर्ष और योगदान से परिचित कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा,कि जनजातीय समाज की सक्रिय भागीदारी, सांस्कृतिक पहचान और सम्मान के बिना समावेशी विकास अधूरा हैं।अंत में उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा, शहीद वीर नारायण सिंह, वीर गुंडाधुर सहित सभी ज्ञात-अज्ञात जनजातीय महानायकों को नमन करते हुए प्रदेशवासियों को जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं दीं और जनजातीय विरासत को सहेजने का सामूहिक संकल्प लेने का आह्वान किया।












